थैले से निकला सांप, कंधे से होते हुए हाथ पर काटा, फिर भी नहीं डरे आपदा मित्र अक्षय

थैले से निकला सांप, कंधे से होते हुए हाथ पर काटा, फिर भी नहीं डरे आपदा मित्र अक्षय


Last Updated:

Mahoba News: महोबा के कबरई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दूसरों की जान बचाने वाले सर्प विशेषज्ञ अक्षय कुमार को उसी सांप ने डस लिया, जिसका उन्होंने कुछ देर पहले रेस्क्यू किया था.

Zoom

सर्प मित्र को सांप ने काटा.

महोबा : महोबा के कबरई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दूसरों की जान बचाने वाले आपदा मित्र अक्षय कुमार को खुद उनके द्वारा रेस्क्यू किए गए सांप ने ही डस लिया. चलती बाइक की डिग्गी से अचानक सांप थैले से बाहर आ गया और कंधे से होते हुए बाएं हाथ पर काट लिया. गनीमत रही कि अक्षय ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और सांप को दोबारा थैले में बंद कर खुद जिला अस्पताल पहुंचे. फिलहाल डॉक्टर के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी है.

सांप को बचाया

कबरई के राजीव नगर निवासी 27 वर्षीय अक्षय कुमार सर्प विशेषज्ञ हैं और सूचना मिलते ही सांप पकड़ने पहुंच जाते हैं. मोचीपुरा इलाके में एक मकान से सांप निकलने की सूचना मिलने पर अक्षय वहां पहुंचे और सफलतापूर्वक सांप का रेस्क्यू कर उसे एक थैले में बंद कर अपनी बाइक की डिग्गी में रख लिया. इसके बाद वे किसी दूसरे स्थान पर रेस्क्यू के लिए बाइक से रवाना हुए.

बैग से निकलकर काटा

अभी वे रास्ते में ही थे कि डिग्गी के अंदर रखा सांप अचानक थैले से बाहर निकल आया. इससे पहले कि अक्षय कुछ समझ पाते, सांप उनके कंधे से होता हुआ बाएं हाथ तक पहुंच गया और डस लिया. चलती बाइक पर अचानक हुए इस जानलेवा हमले से कोई भी सामान्य व्यक्ति घबरा सकता था, लेकिन अक्षय ने असाधारण सूझबूझ और हिम्मत का परिचय दिया. उन्होंने अपनी घबराहट पर काबू पाया, सांप को पकड़कर दोबारा थैले में सुरक्षित बंद किया और तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे.

ड्यूट पर तैनात डॉक्टर विष्णु ने बताया कि मरीज को सोमवार रात सांप ने काटा था. गनीमत यह रही कि समय पर अस्पताल पहुंचने और सही इलाज मिलने से फिलहाल खतरे जैसी कोई बात नहीं है. अक्षय की हालत पूरी तरह स्थिर बनी हुई है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार लगातार जारी है.



Source link