‘तारक मेहता…’ के सुंदरलाल का ऐसा हाल! फफक-फफककर रोए मयूर वकानी, साथ नहीं दिखीं दिशा वकानी, आखिर क्या हुआ?

‘तारक मेहता…’ के सुंदरलाल का ऐसा हाल! फफक-फफककर रोए मयूर वकानी, साथ नहीं दिखीं दिशा वकानी, आखिर क्या हुआ?


Last Updated:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सुंदरलाल यानी मयूर वकानी का पुष्कर से एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में वह पितृ तर्पण के दौरान अपने दिवंगत पिता को याद कर फफककर रोते नजर आए, जिसे देख फैंस भी इमोशनल हो गए.

Zoom

(तस्वीर साभार: इंस्टाग्राम#shatrunjayparashar)

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सुंदरलाल भला किसको पसंद नहीं है. कुछ को गुस्सा भी आता है जब वह जेठालाल की मुसीबतें बढ़ाते हैं. खैर शो का प्लॉट कुछ भी हो लेकिन सुंदरलाल और जेठालाल की नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आती है. सबको हंसाने वाले सुंदरलाल उर्फ मयूर वकानी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जहां वह रोते हुए नजर आए. आखिर वह किस दुख में हैं, ये देख फैंस भी निराश हो गए.

दरअसल मयूर वकानी हाल में ही राजस्थान के पुष्कर पहुंचे. जहां उन्होंने पुष्कर धाम मंदिर के दर्शन किए और पूर्वजों और पितृ तर्पण भी किए. उन्होंने पूरे रीति-रिवाजों से पूजा अर्चना की और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हालांकि इस दौरान दिशा वकानी उनके साथ नजर नहीं आईं.

मयूर वकानी ने पितृ पक्ष में पूजा

(तस्वीर साभार: इंस्टाग्राम#shatrunjayparashar)

मयूर वकानी पुष्कर धाम में पितरों के तर्पण के लिए पूजा पाठ कर रहे थे. इस दौरान वह अपने पूर्वजों को याद कर इमोशनल हो गए और फफक-फफककर रो पड़े. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो गया.

खो चुके पिता को
मयूर वकानी ने इस दौरान तीर्थराज ब्रह्मा मंदिर, चतुर्मुखी ब्रह्मा जी और माता गायत्री के दर्शन किए. बता दें दिशा वकानी जो शो में दयाबेन का रोल निभाती हैं, वह और मयूर वकानी असल जिंदगी में भी बहन-भाई हैं. दोनों ने ही इसी साल अप्रैल में अपने पिता को खो दिया था.

बहन ने छोड़ा शो
मयूर वकानी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से फेम मिला. वह और दिशा वकानी साथ में शो में काम करते नजर आए हैं. मगर पिछले 9 साल से दिशा शो से गायब हैं और अपने बच्चों की परवरिश के खातिर शो को छोड़ दिया. वहीं मयूर वकानी तारक मेहता से 18 साल से जुड़े हुए हैं.





Source link