जैसे को तैसा, प्रेम प्रसंग में लड़का-पिता को बिना कपड़े सड़कों पर घुमाया, पुलिस ने आज आरोपियों की करा दी परेड


होमताजा खबरwest bengalKolkata

प्रेम प्रसंग में युवक-पिता को बिना कपड़े घुमाया, पुलिस ने द‍िया जैसे को तैसा

Last Updated:

कोलकाता के सरशुना में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक परिवार ने युवक और उसके पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया. ज‍िससे प‍िता की मानस‍िक हालत खराब हो गई. पुलिस ने मामले पर तुरंत एक्‍शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी भी सड़क पर परेड करा दी.

Top Deals Inside

प्रेम प्रसंग में युवक-पिता को बिना कपड़े घुमाया, पुलिस ने द‍िया जैसे को तैसा Zoom

जैसे को तैसा, प्रेम प्रसंग में लड़का-पिता को बिना कपड़े सड़कों पर घुमाया, पुलिस ने आज आरोपियों की करा दी परेड.

कोलकाता के सरशुना में प्रेम प्रसंग में हुई हिंसा की घटना के साथ ही पुलिस की कार्रवाई काफी वायरल हो रही है. यहां पुलिस ने भी आरोपियों के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार किया, जैसा उन्होंने पीड़ितों के साथ किया था.बता दें कि बेटी के प्रेम प्रसंग से बौखलाए एक परिवार ने युवक, उसके पिता और दोस्त को न केवल पीटा, बल्कि कोलकाता के सरशुना इलाके में निर्वस्त्र कर घुमाया और बेइज्जत किया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक और उसकी दोस्त को एक साथ देखकर लड़की के परिवार के सदस्यों ने युवक और उसके दोस्त को बसुंधरा पार्क में रोक लिया और बुरी तरह पीटा. हिंसा करने के बाद आरोपियों ने युवक के पिता को मौके पर बुलाया.आरोप है कि उन्होंने युवक के पिता को भी नहीं बख्शा और उन तीनों के कपड़े उतरवाकर उन्हें पूरे इलाके में घुमाया गया.

लोगों का दावा है कि लड़की के मामा ने युवक के परिवार को बंदूक दिखाकर धमकी दी और कहा कि युवक को गोली मार दी जाए. इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और स्थानीय निवासी लड़की के घर के बाहर जमा हो गए और घर तोड़ने की कोशिश की.

इसके बाद सरशुना पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले लड़की के पिता और परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर भाग गए. हालांकि स्थानीय लोगों ने लड़की के मामा को पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगा दी. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

युवक ने पुलिस को बताया कि गांव में निर्वस्त्र की घुमाने के बाद उसके पिता की मानसिक हालत काफी खराब हो गई है.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी और आरोपियों को पकड़ लिया. आज सुबह पुलिस ने लड़की पक्ष के तीनों लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही उन्हें भी बिना कपड़ों के सड़क पर परेड कराई.

यह घटना अब सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है, जिसमें लोग कह रहे हैं कि जैसे को तैसा फल मिल गया.



Source link