कैसी लूट मची है… कीमो का 11000 वाला इंजेक्शन 1.10 L में बिकने से नाराज हुआ सुप्रीम कोर्ट, केंद्र की लगाई क्‍लास


होमताजा खबरदेश

कैसी लूट मची है… कैंसर इंजेक्शन का 10 गुना दाम देख नाराज हुआ सुप्रीम कोर्ट

Last Updated:

Supreme Court on Cancer Injection: कैंसर दवाओं की मनमानी और 10 गुना ज्यादा कीमत पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा. कीमोथेरेपी के 11 हजार वाले इंजेक्शन को अस्पतालों में 1.10 लाख रुपये में बेचे जाने पर बेंच भड़क उठी और सरकार से जवाब मांगा कि वह जनता के लिए है या क्या चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने आवश्यक दवाओं की परिभाषा का आधार स्पष्ट करने के निर्देश देते हुए सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.

Top Deals Inside

कैसी लूट मची है... कैंसर इंजेक्शन का 10 गुना दाम देख नाराज हुआ सुप्रीम कोर्टZoom

सुप्रीम कोर्ट ने सख्‍त रुख अख्तियार किया. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझते मरीजों के दर्ज और लाचारी पर आखिरकार देश की सबसे बड़ी अदालत का गुस्सा फूट ही पड़ा. अस्पतालों में कैंसर दवाओं पर मची अंधाधुंध लूट और दस गुना अधिक दामों पर इंजेक्शन बेचे जाने की सनसनीखेज सच्चाई पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सीधे आड़े हाथों लिया. कीमोथेरेपी के जिस 11 हजार रुपये के इंजेक्शन को अस्पताल 1.10 लाख में बेचकर जिंदगियों का सौदा कर रहे हैं, उस पर बेंच का सब्र टूट गया और तीखे तेवर में सवाल गूंजा, “यह कैसी लूट मची है? सरकार लोगों के लिए खड़ी है या सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है?” कोर्ट ने एसेंशियल ड्र्ग्स तय करने के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सरकार से पूरी परिभाषा का जवाब तलब कर लिया. दोनों पक्षों की तीखी जिरह के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस बड़े मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया है और दो हफ्तों के भीतर लिखित जवाब पेश करने का कड़ा हुक्म सुनाया है.



Source link