Last Updated:
Karwa Chauth Dark Mehndi Design: रांची के फेमस मेहंदी आर्टिस्ट रवि ने करवा चौथ पर मेहंदी का रंग गहरा करने के आसान उपाय बताए हैं. उनके मुताबिक विक्स, चूना और लौंग की भाप के इस्तेमाल से हाथों में मेहंदी का रंग बहुत ही गाढ़ा रचता है. जबकि अक्सर महिलाएं घर में नींबू और चीनी के मिश्रण को लगाती हैं. उन्होंने कहा कि इससे बिल्कुल मेहंदी गाढ़ी नहीं होती है.
रांची: करवा चौथ आने में अब बस 2 दिन का समय बचा है. ऐसे में कई महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि मेहंदी में रंग तो चढ़ा ही नहीं. यह मेहंदी उतनी गाढ़ी नहीं हुई. ऐसे में रांची के फेमस मेहंदी आर्टिस्ट रवि बताते हैं कि किस तरीके से आप विक्स, चूना और लॉन्ग के इस्तेमाल से मेहंदी को बहुत ही गाढ़ा रंग रचा सकती हैं. उन्होंने इस्तेमाल करने के तरीके भी बताए हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
मेहंदी आर्टिस्ट रवि बताते हैं कि विक्स इसके लिए सबसे कारगर है. आपको कुछ नहीं करना है, जब आप मेहंदी कुछ घंटे के बाद उतार लेते हैं, तब आपको पूरे हाथ में विक्स लगा लेना है. बस थोड़ा सा बहुत अधिक नहीं और उसे लेकर पूरे हाथ में अच्छे से मिला लेना है और रातभर छोड़ देना है, तो रात में सोते समय लगाए तो ज्यादा बढ़िया है और सुबह तक देखेंगे कि आपके हाथ में मेहंदी एकदम बढ़िया रच चुकी है.
चूना भी लगा लें हाथों में
इसके बाद आप थोड़ा सा चूना ले सकते हैं, जो आपको मार्केट में आसानी से मिल सकता है. उसको भी थोड़ा सा लें और रात में सोते समय हाथ में रगड़ लें. बहुत अधिक नहीं बस एक चुटकी, यह भी आपके मेहंदी को बहुत ही गाढ़ा कर देगा. यह सारे उपाय ऐसे हैं, जो वह दुल्हन को बताते हैं. इससे गजब की मेहंदी रचती है.
इसके बाद एक तरीका और है. उसमें आपको तवा पर लॉन्ग हल्का फ्राई कर लेना है और उसका भाप आपको लेना है. दोनों हाथों को तवा के थोड़े ऊपर रखें और आगे पीछे दोनों तरफ बारी-बारी से अच्छे से कम से कम 10 से 15 मिनट तक भाप लें और फिर देखिए कैसे मेहंदी रचेगी. ये एक ऐसा टोटका है, जो हम पिछले 10 सालों से फॉलो कर रहे हैं.
नींबू -चीनी नहीं होती है ज्यादा असरदार
बता दें कि अक्सर लोग नींबू और चीनी लगाते हैं, लेकिन यह उतना असरदार नहीं होती है. यह बस मेहंदी चिपकाने के लिए सही होती है. इससे कोई रंग नहीं आता है. यह गलतफहमी है. इसलिए चूना और विक्स यह दो तरीका है, जिसे आप अपनी मेहंदी को बढ़िया रचा सकते हैं. बस आप इतना ही करिए और फिर देखिए हाथ में लगी मेहंदी का जादू.