Rahul Gandhi Live: राहुल गांधी सुल्तानपुर के लिए हुए रवाना, आज कोर्ट से आने वाला है फैसला, जानें क्या है माजरा

Rahul Gandhi Live: राहुल गांधी सुल्तानपुर के लिए हुए रवाना, आज कोर्ट से आने वाला है फैसला, जानें क्या है माजरा


Last Updated:

Rahul Gandhi News Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानहानि केस में आज सुल्तानपुर कोर्ट में कांग्रेस पार्टी के नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पेश होंगे, जिसके लिए वह दिल्ली से रवाना हो गए हैं. राहुल गांधी के आगमन को ध्यान में रखते हुए एहतियातन कोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Zoom

सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में आज पेश होंगे राहुल गांधी.

सुल्तानपुरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह 11 बजे सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे. इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर सुल्तानपुर से लेकर राजधानी दिल्ली तक सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी से लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तक – सबकी निगाहें इस कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और राहुल गांधी का आधिकारिक प्रोटोकॉल भी आ चुका है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

राहुल गांधी ने अमित शाह पर की थी टिप्पणी
वादी पक्ष के वकील संतोष पांडे से न्यूज18 से खास बातचीत की. वकील संतोष पांडे ने बताया कि यह पूरा मामला 8 मई 2018 का है, जब बेंगलुरु की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस बयान से आहत होकर सुल्तानपुर जिला सह-सहकारी बैंक के तत्कालीन चेयरमैन और उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था.

अदालत में लंबी चली सुनवाई
अदालत में इस मामले की लंबी कानूनी प्रक्रिया चली, जिसमें गवाहों के बयान दर्ज किए गए. इसके बाद राहुल गांधी की तलाशी और समन की प्रक्रिया पूरी हुई, और अब दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद माननीय न्यायालय ने इस मामले में फैसले की तारीख तय कर दी है. कल यानी 26 अक्टूबर को इस चर्चित मुकदमे पर कोर्ट का फैसला आने की पूरी संभावना है. ​सियासी हलचल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.



Source link