Patna News : रात में दुकान बंद कर गया था दुकानदार, सुबह देखा तो 45 लाख के मोबाइल गायब


Last Updated:

Patna News : पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने मां कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप का शटर काटकर करीब 40 से 45 लाख रुपये के मोबाइल चुरा लिए. पुलिस, DIU और FSL की टीम मामले की जांच में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

रात में दुकान बंद कर गया था दुकानदार, सुबह देखा तो 45 लाख के मोबाइल गायबZoom

पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने मां कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप का शटर काटकर करीब 40 से 45 लाख रुपये के मोबाइल चुरा लिए.

पटना. राजधानी पटना में चोरों ने मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर रोड स्थित संजय गांधी नगर में चोरों ने मां कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप का शटर काटकर करीब 40 से 45 लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए. घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकारनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ DIU की टीम भी जांच में जुट गई है. वहीं FSL की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं.

दुकानदार राजीव राज ने बताया कि वह रात में रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का लॉक कटा हुआ था. दुकान का शटर खुला देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई. इसके बाद जब उन्होंने दुकान के अंदर जाकर सामान की जांच की तो बड़ी संख्या में मोबाइल फोन गायब मिले. शुरुआती आकलन के मुताबिक चोरी गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये बताई जा रही है.

शटर का लॉक काटकर दुकान में घुसे चोर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चोरों ने दुकान के शटर का लॉक काटकर वारदात को अंजाम दिया. चोरी के बाद चोर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

DIU और FSL की टीम जुटी जांच में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ DIU की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने दुकान और आसपास के इलाके की जांच की है. घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं. वहीं FSL की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की है. पुलिस को उम्मीद है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है.

CCTV फुटेज भी खंगाले जा सकते हैं

पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. साथ ही चोरी गए मोबाइल फोन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस और जांच टीम पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.



Source link