Explainer: ‘रामायण’ किन फॉर्मेट में होगी रिलीज, ये संभाल रहे डिस्ट्रीब्यूशन, कास्ट से टाइम-सर्टिफिकेट तक, सब बातें

Explainer: ‘रामायण’ किन फॉर्मेट में होगी रिलीज, ये संभाल रहे डिस्ट्रीब्यूशन, कास्ट से टाइम-सर्टिफिकेट तक, सब बातें


Last Updated:

रणबीर कपूर की रामायण दिवाली पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म की सभी तैयारी हो चुकी है और पूरी टीम प्रचार प्रसार में लगी है. चलिए बताते हैं रामायण की कास्ट, सर्टिफिकेट, रनटाइम, डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर प्रोडक्शन तक सब जरूरी बातें.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने 19 साल के करियर में सबसे बड़ी फिल्म के लिए चर्चा में हैं. ये है फिल्म ‘रामायण’, जिसे ‘रामायणम्’ भी कहा जा रहा है. नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम के रूप में नजर आएंगे. जो एक्टर आजतक अपनी कैसेनोवा छवि, चुलबुला अवतार और रॉकस्टार जैसी इमेज के चलते चर्चा में रहता था, वह अब पौराणिक किरदार निभा रहा है. यही रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी है. जिसे उन्होंने स्वीकार किया और अब देखना ये है कि दर्शक इसे कितना स्वीकार करते हैं.

Ramayana Movie: ‘रामायण’ फिल्म 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. जिसमें लंबी चौड़ी कास्ट नजर आएगी तो मोटा बजट भी मेकर्स ने लगाया है. चलिए फिल्म की रिलीज से पहले आपको ‘रामायण’ के सर्टिफिकेट, रनटाइम, कास्ट, डायरेक्टर, डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर प्रोडक्शन तक की हर छोटी और बड़ी बात बताते हैं.

Ramayana Certficate: ‘रामायण’ दो भागों में बन रही फिल्म है जिसका पहला भाग 3 घंटा 15 मिनट (195 मिनट) लंबा है. इसे नितेश तिवाली ने डायरेक्ट किया है जिसे अमेरिका में PG-13 सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है. वहीं भारत में सेंसर बोर्ड ने इसे U सर्टिफिकेट दिया है. जिसका मतलब इसे बच्चे भी देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ramayana Cast: कास्ट की बात करें तो ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं हनुमान के रोल में सनी देओल और अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे. फिल्म में लारा दत्ता कैकेयी, विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा, कुणाल कपूर इंद्र देव और शीबा चड्ढा मंथरा का रूप धारण किए नजर आएंगी. इसके अलावा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. वहीं अनुपम खेर जटायु को अपनी आवाज देंगे.

Ramayana Distribution: ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन की बात करें तो sacnilk के मुताबिक, सोनी पिक्चर्स एंटरटेंमेंट अंतरराष्ट्रीय बाजार का वितरण संभालने वाली है. वहीं करण जौहर-अदार पूनावाला का धर्मा प्रोडक्शंस हिंदी बेल्ट यानी नॉर्थ इंडिया के बाजार में फिल्म का वितरण संभालेगी. लेकिन इसकी अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Sri Venkateswara Creations (SVC) को रामायण पार्ट 1 के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तो केरल में फिल्म की रिलीज की जिम्मेदारी AVA, E4 Entertainment के जरिए संभालेगी. वहीं कन्नड़ स्टार यश की प्रोडक्शन कंपनी Monster Mind Creations कर्नाटक में रामायण का डिस्ट्रीब्यूशन भी संभालेगी.

फिल्म के फॉर्मेट में 3D, IMAX 3D, 4DX 3D, 2D, Dolby Cine, 3D Screen, EPIQ 3D और ICE 3D शामिल हैं. मतलब दर्शकों को कई फॉर्मेट में फिल्म देखने को मिलेगी. जिसके टिकट के रेट भी उसी हिसाब से होंगे. वैसे रामायण के टिकट 200 रुपये से 3000 रुपये तक बिक रहे हैं.

Ramayana Music: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रिलीज से कई दिन पहले वेस्ट बंगाल में टैक्स फ्री भी हो गई. फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगू, इंग्लिश समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी. म्यूजिक की बात करें तो फिल्म में हंस जिमर और एआर रहमान का म्यूजिक है. फिल्म के गाने कुमार विश्वास ने लिखे हैं तो सिंगर्स की लिस्ट में श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह, दीपाली सहाय और राघव कौशिक जैसे गायक शामिल है.

Ramayana Production Direction Writer: रामायण के प्रोडक्शन की बात करें तो नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स और एटलस एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है. इसका बजट 4000 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है. फिल्म के डायरेक्टर की बात करें तो इसे नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है जो इससे पहले छिछोरे, दंगल, चिल्लर पार्टी और भूतनाथ रिटर्न्स जैसी फिल्मों को बना चुके हैं. वहीं ‘रामायण’ के लेखक श्रिधर राघवन (Shridhar Raghavan) हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link