aaj ka panchang 27 October 2026 | kartik maas pratipada tithi 2026 muhurat Mangalwar vrat | आज का पंचांग, 27 अक्टूबर 2026

aaj ka panchang 27 October 2026 | kartik maas pratipada tithi 2026 muhurat Mangalwar vrat | आज का पंचांग, 27 अक्टूबर 2026


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 October 2026: आज मंगलवार व्रत के साथ कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, भरणी नक्षत्र, कौलव करण, सिद्धि योग, उत्तर का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेंगे तो सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. आज मंगलवार व्रत के साथ कार्तिक मास की शुरुआत का शुभ संयोग बन रहा है. कार्तिक मास में स्नान, दान, दीपदान और भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष फलदायी माना जाता है. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि सोमवार को सुबह 9:41 बजे से शुरू होकर मंगलवार सुबह 7:01 बजे तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी, जो 28 अक्टूबर तड़के 4:06 बजे तक रहेगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीना भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र है. इस महीने में सुबह स्नान, तुलसी पूजा, दीपदान और जरूरतमंदों को दान देने का विशेष महत्व बताया गया है. श्रद्धालु पूरे महीने पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के माध्यम से सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हैं. वहीं मंगलवार को व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.

ज्योतिषीय मान्यताओं में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह की उपासना के लिए विशेष माना जाता है. मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित माना जाता है. इस दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और हनुमानजी के सामने दीपक जलाएं. इसके बाद सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करें. हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें और भगवान से सुख, साहस तथा संकटों से मुक्ति की प्रार्थना करें. अंत में श्रद्धानुसार प्रसाद बांटें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से साहस, आत्मविश्वास और मानसिक बल प्राप्त होता है. साथ ही कुंडली में मंगल दोष खत्म होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है. मंगलवार को दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 27 अक्टूबर 2026
आज की तिथि- प्रतिपदा – 07:01 ए एम तक, द्वितीया तिथि- 04:06 ए एम, 28 अक्टूबर तक
आज का नक्षत्र- भरणी – 03:39 पी एम तक, कृत्तिका नक्षत्र
आज का करण- कौलव – 07:01 ए एम तक, तैतिल – 05:35 पी एम तक
आज का योग- सिद्धि – 10:53 ए एम तक, व्यतीपात योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मेष उपरांत वृषभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:30 ए एम
सूर्यास्त- 05:41 पी एम
चन्द्रोदय- 06:25 पी एम
चन्द्रास्त- 07:32 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 27 अक्टूबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:48 ए एम से 05:39 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:28 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:57 पी एम से 02:42 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:41 पी एम से 06:07 पी एम
अमृत काल : 11:15 ए एम से 12:43 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:32 ए एम, 28 अक्टूबर
त्रिपुष्कर योग: 03:39 पी एम से 04:06 ए एम, 28 अक्टूबर
सर्वार्थ सिद्धि योग: 03:39 पी एम से 06:31 ए एम, 28 अक्टूबर

शिववास: गौरी के साथ – 07:01 ए एम तक, सभा में – 04:06 ए एम, 28 अक्टूबर तक

आज के अशुभ मुहूर्त 27 अक्टूबर 2026
राहुकाल: 02:53 पी एम से 04:17 पी एम
यमगण्ड: 09:18 ए एम से 10:42 ए एम
गुलिक काल: 12:06 पी एम से 01:29 पी एम
आडल योग: 06:30 ए एम से 03:39 पी एम
विडाल योग: 03:39 पी एम से 06:31 ए एम, 28 अक्टूबर
दुर्मुहूर्त: 08:44 ए एम से 09:29 ए एम
वर्ज्य: 02:32 पी एम से 03:59 ए एम, 28 अक्टूबर
दिशाशूल: उत्तर



Source link