Last Updated:
Moradabadi Veg Biryani:मुरादाबाद की प्रसिद्ध मुरादाबादी वेज बिरयानी अपने अनोखे स्वाद और कम कीमत के कारण देश-विदेश में मशहूर है. अनिल कश्यप 2008 से इस पुश्तैनी कारोबार को संभाल रहे हैं. बिरयानी कारोबारी अनिल कश्यप ने बताया कि हमारा पुश्तैनी काम 2008 से बिरयानी बनाना है. हमने अपने पिताजी से बिरयानी बनाना सीखा था. पिता जी ही हमें इस जायके की असली पहचान सिखाकर गए है.शुरुआत में छोटे स्तर पर काम शुरू किया था. आज हमारी वेज बिरयानी का स्वाद लोग दूर-दूर से खाने आते हैं.
मुरादाबादः यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के पीतल के उत्पादन देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. तो वहीं पीतल नगरी के इस शहर को वैसे तो पूरी दुनिया पीतल नगरी के नाम से जानती है. लेकिन पीतल नगरी के शहर में खाने-पीने की भी बहुत सी चीज हैं. जो दूर-दूर तक मशहूर हैं. उन्हीं में एक चीज मुरादाबादी वेज बिरयानी है. जो अपने अनोखे स्वाद और जायके के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध है.
2008 से चल रही बिरयानी
बिरयानी कारोबारी अनिल कश्यप ने बताया कि हमारा पुश्तैनी काम 2008 से बिरयानी बनाना है. हमने अपने पिताजी से बिरयानी बनाना सीखा था. पिता जी ही हमें इस जायके की असली पहचान सिखाकर गए है. शुरुआत में छोटे स्तर पर काम शुरू किया था. आज हमारी वेज बिरयानी का स्वाद लोग दूर-दूर से खाने आते हैं. हम देसी मसालों और खास रेसिपी से बिरयानी तैयार करते हैं. जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है.हमारी बिरयानी में दम पर पकाए गए चावल और ताजी सब्जियों और पनीर का संगम लोगों को खूब पसंद आता है.
घर के मसालों से बनती है बेज बिरयानी
उन्होंने बताया कि हम बिरयानी वाले चावल लाते हैं. चावल को एक घंटे पहले भिगोया जाता है. उसके बाद उसमें मसाले डाले जाते हैं. इसमें दालचीनी, जीरा, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची, छोटी इलायची जैसे 15 से 16 मसाले डाले जाते हैं.मसाले डालने के बाद पानी डालकर चावल को पकाया जाता है. उसके बाद शानदार स्वाद की वेज बिरयानी तैयार कर दी जाती है. जिसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. उन्होंने बताया कि जब हमने देखा कि ये नया आइटम आया है तो हमारे पापा ने कहा कि मैं बना के दिखाता हूं.फिर आगे तुम बनाते रहना फिर हमारे पिताजी ने हमें बना कर दिखाई और फिर हमने धीरे-धीरे इस कारोबार के रूप में देखना शुरू कर दिया तभी से हमने वेज बिरयानी बनाकर लोगों को इसका स्वाद देना शुरू कर दिया था जो आज भी हम लोगों तक पहुंचा रहे हैं.
कई जिलों से आते हैं ग्राहक
उन्होंने बताया कि मेरे पास रामपुर,कांठ, संभल से भी ग्राहक बिरयानी खाने आते हैं.यहां बिरयानी की कीमत 30 रुपये से शुरू होती है. 30, 40, 50 और 60 रुपये में भरपेट बिरयानी मिल जाती है.कम कीमत और बेहतरीन स्वाद की वजह से ग्राहक दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं. उनका दावा है कि उन्होंने ही मुरादाबाद शहर में वेज बिरयानी की शुरुआत की थी. उनका पुश्तैनी काम है. यह काम वह बरसों से करते चले आ रहे हैं. जिसकी वजह से लोग उनके जाएगा को खूब पसंद करते हैं और उनकी वेज बिरयानी का खूब लुत्फ उठाते हैं.
स्वादिष्ट और लजीज होती है बिरयानी
ग्राहक मोहम्मद जीशान ने बताया कि मैं पिछले कई सालों से यहां पर बिरयानी खाने आ रहा हूं. इनकी बिरयानी का स्वाद बहुत लाजवाब है. इनकी बिरयानी बहुत टेस्टी लगती है. पाकबड़ा क्षेत्र से मैं यहां पर उनकी बिरयानी खाने के लिए आता हूं. यही वजह है कि मैं इतनी दूर इनकी बिरयानी खाने के लिए आता हूं. क्योंकि इनकी बिरयानी अन्य बिरयानी के मुकाबले काफी स्वादिष्ट और लजीज लगती है.