फिरोजाबाद के कांच के डेकोरेटिव हैंडीक्राफ्ट आइटम्स से इस दिवाली रोशन होंगे देश भर के घर, लैंप, कैंडल लाइट और कपूरदानी की भारी मांग

फिरोजाबाद के कांच के डेकोरेटिव हैंडीक्राफ्ट आइटम्स से इस दिवाली रोशन होंगे देश भर के घर, लैंप, कैंडल लाइट और कपूरदानी की भारी मांग


Last Updated:

फिरोजाबाद शहर दुनिया भर में कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर है लेकिन अब कांच के खूबसूरत डेकोरेटिव हैंडीक्राफ्ट आइटमों के लिए भी अपनी नई पहचान बना रहा है. यहां के हुनरमंद कारीगर अपने हाथों से ऐसे आइटम तैयार कर रहे हैं जो इस दीपावली पर देशभर के घरों को रोशन करेंगे. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही फिरोजाबाद के हैंडीक्राफ्ट बाजार में रौनक बढ़ गई है. इस दीपावली पर कांच की फैंसी लैंप, हैंगिंग लैंप, टेबल लैंप और कपूरदानी की जबरदस्त डिमांड है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

फिरोजाबादः यूपी का फिरोजाबाद शहर दुनिया भर में कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर है लेकिन अब कांच के खूबसूरत डेकोरेटिव हैंडीक्राफ्ट आइटमों के लिए भी अपनी नई पहचान बना रहा है. यहां के हुनरमंद कारीगर अपने हाथों से ऐसे आइटम तैयार कर रहे हैं जो इस दीपावली पर देशभर के घरों को रोशन करेंगे. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही फिरोजाबाद के हैंडीक्राफ्ट बाजार में रौनक बढ़ गई है. इस दीपावली पर कांच की फैंसी लैंप, हैंगिंग लैंप, टेबल लैंप और कपूरदानी की जबरदस्त डिमांड है. इस त्यौहार पर लोकल कारीगर दिन-रात इन आइटमों को तैयार करने में जुटे हैं.

कांच के ऊपर हाथों से होती है कारीगरी, कैंडल लाइट और कपूरदनी की है ज्यादा डिमांड

सुहाग नगर में हैंडीक्राफ्ट आइटम तैयार करने वाले व्यापारी ऋषभ भारद्वाज ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार का व्यापार पिछले सालों से कहीं बेहतर रहने वाला है. उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, राजस्थान और कोलकाता से लाखों रुपये के ऑर्डर मिल रहे हैं. ऋषभ ने बताया कि इस व्यापार से न सिर्फ उनकी बल्कि उनके साथ काम करने वाले दर्जनों कारीगरों की भी अच्छी कमाई हो रही है. एक-एक कारीगर को इस सीजन में अच्छा मुनाफा हो रहा है और रोजगार भी मिल रहा है.व्यापारी ने कहा कि उनके यहां सबसे ज्यादा डिमांड कैंडल लाइट और कपूरदानी की है.लोग दीपावली पर पूजा-पाठ और घर की सजावट के लिए इन्हें खास तौर पर खरीदते हैं.इसके अलावा हैंगिंग लैंप भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जिसे लोग अपने ड्राइंग रूम और बालकनी में लगाते हैं.

80 रु से लेकर 2 हजार तक में बिकते हैं ये लाइटिंग आइटम

हैंडीक्राफ्ट व्यापारी ने कहा कि इन आइटमों की कीमत भी हर बजट में है. इनकी शुरुआत महज 80 रुपये से होती है और दो हजार रुपये तक के प्रीमियम आइटम भी उपलब्ध हैं.इन्हें रंग-बिरंगे नग, मोती और अन्य डेकोरेटिव मटेरियल से साथ-साथ लाइटिंग से सजाया जाता है, जिससे ये और भी आकर्षक लगते हैं. ऋषभ बताते हैं कि लोग अब दीपावली पर इलेक्ट्रिक लाइटों के साथ-साथ ट्रेडिशनल कांच की लाइटों से भी घर सजाना पसंद कर रहे हैं. इससे घर को एक अलग ही लुक मिलता है और कांच की चमक से घर रोशन हो उठता है. कांच के ये आइटम टिकाऊ भी होते हैं और सालों-साल चलते हैं.



Source link