फरीदाबाद में परमिट के पैसों लेकर तौलिये से गला घोंटकर टैक्सी ड्राइवर की हत्या, दो घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में परमिट के पैसों लेकर तौलिये से गला घोंटकर टैक्सी ड्राइवर की हत्या, दो घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

Faridabad Taxi Driver Murder: फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी परमिट के पैसों के विवाद को लेकर पार्टी के दौरान दोस्त ने ड्राइवर की टॉवल से गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी कुंदन को मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.

Zoom

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में टैक्सी के परमिट के पैसों को लेकर हुआ विवाद हत्या की वजह बन गया. सेक्टर-77 की मेन रोड पर टैक्सी के अंदर ड्राइवर का शव मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतक के बीच करीब चार साल से जान-पहचान थी और दोनों टैक्सी चलाने का काम करते थे.

परमिट बनवाने के पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर पार्टी के दौरान आरोपी ने टॉवल से गला घोंटकर अपने ही परिचित की हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-77 की मेन रोड पर 25 अक्टूबर की सुबह टैक्सी के अंदर ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला. सूचना मिलते ही थाना बीपीटीपी पुलिस, एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं. मृतक की पहचान सेक्टर-77 की केएलजे सोसायटी निवासी 50 वर्षीय प्रकाश के रूप में हुई. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी. इसके बाद मृतक के छोटे भाई निर्मल की शिकायत पर थाना बीपीटीपी में हत्या का मामला दर्ज किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने जांच शुरू की और महज दो घंटे के भीतर आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुंदन और मृतक प्रकाश पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को जानते थे. दोनों टैक्सी चलाने का काम करते थे. आरोपी अपनी टैक्सी का परमिट मृतक प्रकाश के माध्यम से बनवाता था. इस बार परमिट बनवाने के लिए लगने वाले पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. पुलिस के मुताबिक, यही विवाद आगे चलकर हत्या की वजह बना.

पुलिस के अनुसार, 24 और 25 अक्टूबर की दरमियानी रात दोनों टैक्सी में बैठकर पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान परमिट के पैसों को लेकर उनके बीच फिर कहासुनी हुई. आरोप है कि गुस्से में आकर कुंदन ने गाड़ी में रखे टॉवल से प्रकाश का गला घोंट दिया. एसीपी क्राइम  वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.



Source link