फरीदाबाद में एयरफोर्स जवान की पत्नी ने 3 बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी पिया, चारों दिल्ली रेफर, पति पर प्रताड़ना के लगाए आरोप

फरीदाबाद में एयरफोर्स जवान की पत्नी ने 3 बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी पिया, चारों दिल्ली रेफर, पति पर प्रताड़ना के लगाए आरोप


Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ चूहे मारने की दवा पी ली. बेटी के कॉल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को अस्पताल में भर्ती कराया,

Zoom

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ चूहे मारने की दवा पी ली. चारों की तबीयत बिगड़ने पर बेटी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी.

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला और तीनों बच्चों को इलाज के लिए बीके नागरिक अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों को दिल्ली रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है..

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला पल्ला क्षेत्र के सूर्या विहार फेस-2 का है. मूल रूप से बिहार का रहने वाला सुनील भारतीय नौसेना में तैनात है. वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है. उसकी पोस्टिंग दिल्ली में होने के कारण वह कई-कई दिनों बाद घर आता है. उसकी पत्नी मार्केटिंग विभाग में कार्यरत है.

बेटी सृष्टि ने आरोप लगाया कि उसके पिता उसे और उसकी मां को परेशान करते हैं. वह उसके चरित्र पर सवाल उठाते हैं और मां के साथ मारपीट करते हैं. सृष्टि के अनुसार, घटना की सुबह वह छत पर अपने कमरे में थी. इसी दौरान उसके पिता ने मोबाइल छीन लिया और गाली-गलौज की. इसके बाद उसने मां को फोन कर बुलाया तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई.

चारों को दिल्ली रेफर कर दिया: पुलिस

आरोप है कि दोपहर को परेशान होकर महिला ने चूहे मारने की दवा पी ली और अपने तीनों बच्चों को भी पिला दी. कुछ देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद बेटी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिसकर्मी सुरेश के अनुसार, सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला व तीनों बच्चों को बीके अस्पताल लेकर आए. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को दिल्ली रेफर कर दिया. पुलिस के मुताबिक, अभी तक पल्ला थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.



Source link