Last Updated:
कृति सेनन पिछले दिनों विवादों में घिरी हुई थीं. रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन ने ज्वैलरी ब्रांड जीवा के लिए राखी का ऐड किया था. रक्षाबंधन के इस ऐड में कृति सेनन अपने कपड़ों की वजह से विवादों में घिर गई थीं. मामले को बढ़ता देख ब्रांड ने विज्ञापन हटा लिया. अब कृति सेनन ने करीना कपूर के शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ पर अपने इस विवाद और करियर को लेकर खुलकर बात की.
नई दिल्ली. कृति सेनन ने करीना कपूर के शो व्हाट वीमेन वॉन्ट पर शिरकत की. एक्ट्रेस ने करीना के शो पर अपने आउटफिट को लेकर विवाद और करियर के बारे में खुलकर बात की. कृति सेनन ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें सिर्फ एक ही तरह के रोल्स ऑफर होते थे और अब वो कुछ अलग करना चाहती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kritisanon)
कृति सेनन ने होस्ट करीना कपूर को बताया कि जब उन्होंने साल 2014 में ‘हीरोपंती’ से डेब्यू किया था तो उन्हें बहुत ऑफर नहीं मिलते थे. वो कहती हैं कि ऐसा है नहीं कि शुरुआत से ही आपको बहुत सारे ऑफर्स मिलने लगते हैं. कृति ने बताया कि शुरुआत में उन्हें जो गिने-चुने रोल्स मिलते थे उसमें वो सबसे अच्छा रोल चुनने की कोशिश करती थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kritisanon)
करीना ने उनसे पूछा कि अब वह किस तरह की भूमिका करना चाहती हैं, जो उन्हें उनके कंफर्ट जोन से बाहर ले जाए. इस सवाल के जवाब में कृति ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं, तब उनके पास बहुत सारे शानदार विकल्प नहीं हुआ करते थे. उन्हें जो किरदार ऑफर होते थे, उनको उन्हीं में से बेहतर विकल्प चुनना पड़ता था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kritisanon)
Add News18 as
Preferred Source on Google
कृति ने कहा, ‘आपको शुरुआत से ही सभी अच्छे मौके नहीं मिल जाते. काफी लंबे समय तक किरदार ‘गुड गर्ल’ वाले होते थे. लंबे वक्त तक महिलाओं को पुरुषों के नजरिए से देखा गया. वह ‘सती-सावित्री’ है, अच्छी लड़की है, शर्मीली है और उसे गुंडों से बचाने की जरूरत है. वह कभी कुछ गलत नहीं करती’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kritisanon)
कृति सेनन ने कहा कि वो पर्दे पर ‘गुड गर्ल’ यानी अच्छी लड़की का रोल अदा करके थक गईं. अब वो कुछ नया और अलग करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए अच्छे रोल्स लिखे जा रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kritisanon)
कृति सेनन का कहना है कि मेकर्स अब महिलाओं के लिए अच्छे की जगह रियल किरदार लिखने पर फोकस कर रहे हैं. वो अब ऐसे किरदार लिख रहे हैं जो ज्यादा रियल लगें और ज्यादा ह्यूमन हों. उन्होंने अपनी फिल्म ‘तीन पत्ती’ का जिक्र करते हुए कहा कि अब वो कुछ नेगेटिव और ग्रे टाइप के किरदार अदा करना चाहती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kritisanon)
अपने करीब 12 साल के फिल्मी करियर में कृति सेनन ने अलग-अलग किरदारों के जरिए बार-बार अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. उन्हें ‘मिमी’ में शानदार अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके अलावा वह ‘बरेली की बर्फी’, ‘दिलवाले’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘क्रू’ जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kritisanon)
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘कॉकटेल 2’ में भी कृति की परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली. ‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन के अभिनय के साथ ही उनके हॉट एंड सिजलिंग लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kritisanon)