ग्वालियर में गिरी निर्माणाधीन सीएम राइज संदीपनि स्कूल की छत, शटरिंग खोलते समय बड़ा हादसा

ग्वालियर में गिरी निर्माणाधीन सीएम राइज संदीपनि स्कूल की छत, शटरिंग खोलते समय बड़ा हादसा


Last Updated:

Gwalior News: ग्वालियर के कंपू स्थित पद्मराजे विद्यालय परिसर में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन सीएम राइज संदीपनि स्कूल की इमारत का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर गया. इस दुर्घटना में 4 मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए. मौके पर तुरंत राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और प्रशासन जांच में जुट गया है.

Zoom

ग्वालियर में निर्माणाधीन स्कूल की छत गिरी.

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित कंपू इलाके में सोमवार को एक हादसा सामने आया है. यहां पद्मराजे विद्यालय कैंपस के भीतर बन रही ‘सीएम राइज सांदीपनि स्कूल’ की निर्माणाधीन इमारत का अगला स्ट्रक्चर अचानक भरभराकर गिर गया. जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर वहां तैनात थे. हादसे की चपेट में आने से चार मजदूर घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

यह पूरी घटना 26 अक्टूबर सोमवार दोपहर लगभग 2 बजकर 20 मिनट पर घटी. कंपू स्थित पद्मा राजे स्कूल परिसर के अंदर पुलिस हाउसिंग की ओर से सीएम राइज सांदीपनि स्कूल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. बताया जा रहा कि हादसे के समय मजदूर बिल्डिंग की शटरिंग (सेटिंग प्लेट) खोलने के काम में लगे हुए थे. इसी दौरान अचानक पूरी शटरिंग और अगला ढांचा नीचे आ गिरा. स्ट्रक्चर गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चार मजदूर मलबे की चपेट में आ गए.

पंप प्रेशर और कंक्रीट इकट्ठा होने से बैठी छत
मामले में निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर बलवंत सिंह ने घटना की वजह बताई है. सुपरवाइजर बलवंत सिंह के अनुसार, इमारत की छत डालने का काम चल रहा था. छत ढलाई के दौरान कंक्रीट का माल एक ही जगह पर जरूरत से ज्यादा इकट्ठा हो गया. इसके साथ ही कंक्रीट पंप के दबाव (प्रेशर) के कारण छत का हिस्सा वजन सहन नहीं कर सका और अचानक नीचे बैठ गया.

बड़ा हादसा टला
इस दुर्घटना में कुल चार मजदूर घायल हुए हैं. गनीमत रही कि मलबे की चपेट में आने के बावजूद किसी भी मजदूर को गंभीर चोट नहीं आई है. डॉक्टरों और पुलिस के अनुसार हादसे में घायल सभी 4 मजदूरों की स्थिति पूरी तरह सामान्य है. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित निकाला और अस्पताल भिजवाया.

एसडीआरएफ टीम पहुंची, प्रशासन ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की टीम भी राहत कार्य के लिए मौके पर रवाना की गई. हालांकि, SDRF की टीम जब तक पद्मराजे स्कूल कैंपस पहुंची, तब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था. इस हादसे के बाद अब स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है.



Source link