गया में 90 करोड़ से एल्युमिनियम फैक्ट्री लगाएंगे पंकज, बिहार में झारखंड के युवा कारोबारी की एंट्री

गया में 90 करोड़ से एल्युमिनियम फैक्ट्री लगाएंगे पंकज, बिहार में झारखंड के युवा कारोबारी की एंट्री


Last Updated:

Gaya Industrial Corridor: बिहार के गया में बन रहे उत्तर भारत के सबसे बड़े औद्योगिक कॉरिडोर में झारखंड के उद्योगपति पंकज कुमार नब्बे करोड़ रुपये की लागत से अल्युमिनियम फैक्ट्री लगाएंगे. हजारीबाग जिले के रहने वाले युवा उद्योगपति अपने पिता के साथ मिलकर कारोबार को बढ़ा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

गयाजी: बिहार के गया जिले में 1670 एकड में उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक कॉरिडोर बन रहा है. बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड डोभी में झारखंड के युवा उद्योगपति पंकज कुमार द्वारा 90 करोड़ रूपया निवेश कर अल्युमिनियम फैक्ट्री स्थापित की जाएगी. बता दें कि पंकज हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं और मां भद्रकाली अल्युमिनियम एक्सट्रूजन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालन कर रहे हैं. पंकज पिछले 14 सालों से इस क्षेत्र में है और हजारीबाग तथा झारखंड के उभरते युवा उद्योगपति हैं.

पिता के कारोबार को बढ़ा रहे पंकज

बता दें कि 33 साल के पंकज अपने पिता के कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं और उद्योग के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. 30 साल पहले इनके पिता एक छोटे सी फैक्ट्री से एल्मुनियम उद्योग का कारोबार शुरू किया था और धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ता गया और पढ़ाई पूरी करने के बाद पंकज ने अपने पिता के कारोबार को आगे बढ़ाया और अब उत्तर भारत के सबसे बड़े औद्योगिक कॉरिडोर में 90 करोड रुपए निवेश कर रहे हैं.

जानें कहां से की है पढ़ाई

मूल रूप से हजारीबाग के रहने वाले पंकज ने हजारीबाग से ही कामर्स संकाय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद अपने पिताजी के कारोबार में हाथ बढ़ाने लगे. धीरे-धीरे इनका कारोबार बढ़ता गया और हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में इनकी एक अलग पहचान बन गई. अभी 2 दिन पूर्व गया जिले के बोधगया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ देश विदेश के निवेशकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, थी जिसमें पंकज कुमार ने बिहार सरकार के साथ 90 करोड रुपए अल्युमिनियम फैक्ट्री लगाने के लिए एमओयू साइन किया है.

लोकल 18 से खास बातचीत में पंकज कुमार बताते हैं कि डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से इनके घर की दूरी महज 80 किलोमीटर है. उनका कारोबार झारखंड में तेजी से आगे बढ़ रहा है. घर से नजदीक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर होने के कारण बिहार में भी अपने कारोबार को आगे बढ़ाने चाह रहे थे, जिस कारण उन्होंने यहां पैसे इन्वेस्ट कर अल्युमिनियम फैक्ट्री लगाने की सोच रहे हैं. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने हर संभव सहयोग और सुरक्षा देने की बात कही है. यही वजह है कि बिहार में अपने कारोबार को बढ़ाना चाह रहे हैं.



Source link