Last Updated:
रैपर MC स्टैन समय रैना के शो में नजर आए. उन्होंने बताया कि वह अब इस्लाम के रास्ते पर चल रहे हैं और बुरी आदतें छोड़ दी हैं. शो के इस एपिसोड को जबरदस्त व्यूज मिले. चलिए बताते हैं आखिर समय रैना और एमसी स्टैन ने क्या कुछ बताया.
रैपर MC स्टैन हाल में ही समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंज सीजन 2’ में नजर आए. जहां उनका बदला अंदाज देख हर कोई सोच में पड़ गया. अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर एमसी ने रिएक्ट भी किया. उन्होंने बताया कि वह इस्लाम के रास्ते पर चल रहे हैं और सभी बुरी आदतों को छोड़ दिया है. वहीं दूसरी ओर उनके फोटोज वीडियोज वायरल भी हुए जहां वह स्टेज पर ही सिगरेट पीते दिखे.
बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन ने समय रैना के शो के 8वें एपिसोड में शिरकत की. जहां उनके साथ तन्मय भट्ट, अर्पित बाला और मधुर विरली जैसे गेस्ट बतौर जज पैनल में शामिल हुए. एमसी स्टैन वैसे तो बहुत कम ही इस तरह शोज वगरैह में नजर आते हैं. अब बिग बॉस के बाद जब वह ऐसे शो में दिखे तो उनके चाहने वाले भी काफी एक्साइटेड हो गए. दावा किया जा रहा है कि इस एपिसोड को 21 घंटे के भीतर 24 मिलियन व्यूज मिले.
एमसी स्टैन का ट्रांसफॉर्मेशन
इसी शो में एमसी स्टैन ने अपनी आध्यात्मिक पक्ष का खुलासा भी किया. शो में समय रैना ने कहा था कि MC पिछले तीन सालों की तुलना में काफी बदल गए हैं. उनकी लाइफस्टाइल से लेकर बोलने का लहजा तक, काफी बदला हुआ है.
समय रैना ने एमसी स्टैन से पूछा, ‘आप तीन सालों में काफी बदल गए हो. अब नशा नहीं करते हो. न ही गंदी बात करते हो. भगवान के रास्ते पर चल पड़े हो?’ इस पर एमसी स्टैन ने बताया कि अब उनकी लाइफ की प्रायोरिटी बदल गई हैं. अब वह भरोसे के रास्ते पर चलना चाहते हैं. एमसी ने कहा, ‘मैं अब ऊपर वाले की राह पर चल रहा हूं. जो उसे पसंद है, उसे कर रहा हूं. पहले जो मुझे पसंद था वो करता था. मैंने अपनी पसंद और सपनों को पूरा किया. लेकिन अब ऊपर वाले की राह पर चल रहा.’
स्टैन का असली नाम
बात करें एमसी स्टैन की तो उनका असली नाम अल्ताफ शेख है. वह बिग बॉस 16 में आए थे तो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी और वह शो को जीते भी थे.