Ramu Rajasthani: करीब 10 किलो चांदी के आभूषण पहनकर रामदेवरा पहुंचे कलाकार रामू राजस्थानी, अनोखा अंदाज बना आकर्षण

Ramu Rajasthani: करीब 10 किलो चांदी के आभूषण पहनकर रामदेवरा पहुंचे कलाकार रामू राजस्थानी, अनोखा अंदाज बना आकर्षण


Last Updated:

Ramu Rajasthani in Ramdevra: हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार रामू राजस्थानी 10 किलो चांदी के आभूषण पहनकर रामदेवरा पहुंचे और बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए. पिछले दो दशकों से फिल्मों में सक्रिय रामू राजस्थानी को बचपन से चांदी पहनने का शौक है. उन्होंने आधा किलो से इस सफर की शुरुआत की थी. महादेव का किरदार निभाने वाले इस कलाकार को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए रामदेवरा में लोगों की भीड़ लग गई, जहां उन्होंने परिवार के साथ देश में खुशहाली की कामना की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Ramu Rajasthani Ramdevra Visit: करीब 10 किलो चांदी के आभूषण पहनकर रामदेवरा पहुंचे कलाकार रामू राजस्थानी, लोगों में रहा आकर्षण का केंद्र

जैसलमेर: जैसलमेर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामदेवरा में इन दिनों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. इसी बीच, हरियाणा के रहने वाले और जाने-माने हरियाणवी-राजस्थानी फिल्म कलाकार रामू राजस्थानी अपनी विशिष्ट वेशभूषा और भारी-भरकम चांदी के आभूषणों के साथ बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने पहुंचे. करीब 10 किलो चांदी के विभिन्न आभूषण पहनकर जब वे रामदेवरा पहुंचे, तो उनकी यह अनोखी शैली और रूप लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गई. उनके साथ उनके परिवारजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की.

रामू राजस्थानी पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से हरियाणवी, राजस्थानी और हिंदी फिल्मों में एक कलाकार के रूप में सक्रिय हैं. अपनी बेहतरीन कलाकारी और अभिनय के दम पर उन्होंने कला जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है. जब भी उन्हें शूटिंग या व्यस्तता से समय मिलता है, वे बाबा रामदेव की आस्था में रामदेवरा जरूर पहुंचते हैं. इस बार भी वे अपने परिवार के साथ पहुंचे और बाबा के दरबार में माथा टेका.

आधा किलो से शुरू हुआ था चांदी पहनने का शौक
मीडिया से बातचीत करते हुए रामू राजस्थानी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही चांदी के आभूषण पहनने का बेहद शौक रहा है. उन्होंने अपने इस अनोखे सफर की शुरुआत महज आधा किलो चांदी के आभूषण पहनने से की थी, जो समय के साथ बढ़ते-बढ़ते आज एक बार में 30 से 35 किलो तक पहुंच चुका है. वे विभिन्न तरह के भारी चांदी के आभूषण पहनकर चलते हैं, जो देखने में बेहद भव्य लगते हैं.

महादेव के किरदार और कलाकारी की सराहना
विशेष रूप से नाटकों और फिल्मों में भगवान शिव (महादेव) का किरदार निभाने के लिए जाने जाने वाले रामू राजस्थानी के अभिनय की हर कोई सराहना करता है. विभिन्न नाट्य मंचों और फिल्मों में उनकी नाट्य कलाकारी ने दर्शकों का दिल जीता है. रामदेवरा में जैसे ही लोगों ने उन्हें भारी-भरकम चांदी के आभूषणों में देखा, उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने उनसे मुलाकात कर इतने सारे चांदी के आभूषण पहनने के पीछे की उनकी अनूठी कहानी के बारे में भी जानकारी ली.



Source link