NZ A vs IND A, 1st Test Day-2 LIVE: पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंडिया ए की दमदार शुरुआत, न्यूजीलैंड ए की आधी टीम आउट


होमखेलक्रिकेट

पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंडिया ए की दमदार शुरुआत, न्यूजीलैंड ए की आधी टीम आउट

Last Updated:

India A vs New Zealand Unofficial Test Day-2: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दूसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है. न्यूजीलैंड की टीम 3 विकेट पर 135 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ा रही है. भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन के आखिरी सेशन में दमदार वापसी की थी. उम्मीद है कि दूसरे दिन भी अपनी लय को बरकरार रखेंगे.

Top Deals Inside

पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंडिया ए की दमदार शुरुआत, न्यूजीलैंड ए की आधी टीम आउटZoom

भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए

NZ A vs IND A Unofficial Test Day-2 Live: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. पहले दिन के खेल की समाप्ति तक मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट पर 135 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड से पहले इंडिया ए की टीम बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 113 रन ही बना सकी थी. हालांकि, गेंदबाजी में इंडिया ए ने दिन के खेल के अंतिम सेशन में जबरदस्त वापसी करते हुए कीवी टीम के तीन विकेट झटके थे. ऐसे में उम्मीद है कि खेल के दूसरे दिन भी वह अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखेंगे. इसके अलावा इस मुकाबले से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए आप बने रहें हमारे साथ.

पहले सेशन के खेल में भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल

न्यूजीलैंड ए खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन इंडिया ए के गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत की है. खेल पहले सेशन में कीवी टीम के तीन और बल्लेबाजों को आउट कर इंडिया ए की गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करा दी है. न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट 206 रन के स्कोर पर गंवाया है. वहीं, अभी क्रीज पर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (28) और साइमन कीन (4) बनाकर खेल रहे हैं. लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ए का स्कोर 6 विकेट पर 218 रन था.



Source link