Numerology horoscope Today 26 October 2026 Aaj ka ank Jyotish | 26 अक्टूबर 2026 का अंक ज्योतिष

Numerology horoscope Today 26 October 2026 Aaj ka ank Jyotish | 26 अक्टूबर 2026 का अंक ज्योतिष


Last Updated:

Ank Jyotish 26 October 2026 Monday Numerology Horoscope: आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है. मूलांक 1 वालों के लिए सामान्य से बेहतर समय रहेगा और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा. मूलांक 2 वालों को आर्थिक लाभ और परिवार व मित्रों से सहयोग मिलेगा. मूलांक 3 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. मूलांक 4 वालों का भाग्य सामान्य रहेगा, वे कार्यक्षेत्र में प्रभावी रहेंगे. मूलांक 5 वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. मूलांक 6 वालों को आज विवाद से बचना चाहिए. मूलांक 7 वालों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा. मूलांक 8 वालों को बड़े फैसले टाल देने चाहिए और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. मूलांक 9 वालों के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. जन्मतिथि के माध्यम से सोमवार दिन कैसा रहेगा 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए…

मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 1 वालों के लिए समय सामान्य रहने वाला है. सिरदर्द आपको दिन भर परेशान कर सकता है. आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे. अपनी बातचीत में विनम्रता बरतें, अन्यथा आप किसी के साथ बेवजह बहस में पड़ सकते हैं. अगर आप ब्लड प्रेशर के रोगी हैं, तो आपको आज नमक कम खाने की सलाह दी जाती है.

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 2 वाले लोग आज बहुत खुश महसूस करेंगे क्योंकि आज उन्हें मनचाहा धन मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य के रूखे व्यवहार के कारण चिंता बढ़ सकती है. आपको अपने भाइयों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपको अपनी माता के साथ स्नेह से पेश आना चाहिए, अन्यथा आप स्वयं को नुकसान पहुँचाएँगे.

मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 3 वालों का दिन सामान्य रहेगा. आज धार्मिक कार्यों में आपकी भागदौड़ बढ़ेगी. आप परिवार के साथ किसी शुभ कार्य के बारे में भी सोच सकते हैं. आज हनुमान जी के दर्शन करना आपके लिए शुभ रहेगा. आज आपकी दी हुई सलाह बहुत कारगर साबित होगी. आज आप जीवन जीने का कोई और तरीका भी सोच सकते हैं और उस पर विचार भी कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 4 वालों का भाग्य आज सामान्य रहेगा. वे दिन भर अपने व्यवहार और विचारों पर नियंत्रण रखने में कारगर साबित होंगे. कोई शुभ समाचार जीवन में खुशियाँ ला सकता है. आज न चाहते हुए भी आप अनुशासित रहना पसंद करेंगे और यह बदलाव आपके लिए लाभकारी भी होगा. आज आप अपने कार्यस्थल पर जो काम करेंगे, वह पूरी तरह से कारगर होगा.

मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आप किसी वरिष्ठ व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं और यह लाभदायक भी होगा. आज आप अपने भाई-बहनों के साथ पुरानी यादें ताज़ा करेंगे, जिससे आपको अपार खुशी मिलेगी. आप आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी लाइफस्टाइल में काफ़ी अच्छे बदलाव आएंगे.

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 6 वालों को आज अपने जीवनसाथी से बहस करने की ज़रूरत नहीं है. महिलाओं का सम्मान करना बहुत ज़रूरी होगा. आज आप अपने पसंदीदा कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं. आज आपका आकर्षण आपके दोस्तों के बीच काफ़ी प्रभावशाली रहेगा. आज अपने घर में सुंदर फूल लगाना शुभ रहेगा.

मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 7 वालों का दिन थोड़ी चिंता से घिरा रहेगा. आज आपके मन द्वारा लिए गए निर्णय अच्छे बदलाव लाएंगे. आज आप विदेश से व्यापार के बारे में कुछ विचार व्यक्त कर सकते हैं, जो भविष्य में सिद्ध भी होंगे. किसी प्रकार का रोग आपको दिन भर परेशान कर सकता है. आज आपके परिवार के किसी सदस्य की बातें आपको ठेस पहुँचा सकती हैं, जिससे आप थोड़े भावुक हो सकते हैं.

मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 8 वालों को आज के दिन कोई विशेष निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज आपको भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का अनुभव होगा, लेकिन मानसिक तनाव भी काफी अधिक रहेगा. किसी भी प्रकार का संक्रमण होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहना बेहद ज़रूरी है. आज कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपको संदेह की नज़र से देखेंगे, लेकिन आपको इसका ज़्यादा असर नहीं दिखेगा.

मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 9 वालों का गुस्सा आज चरम पर रहेगा. आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह नियंत्रण रखना बेहद ज़रूरी है, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं. आज आपकी साफ़-साफ़ बोलने की आदत आपके कई नए दुश्मन बना सकती है. आज आप कुछ साहसिक फ़ैसले लेंगे, जो चुनौतीपूर्ण तो होंगे, लेकिन उनका असर सराहनीय होगा.



Source link