Aaj Ka Kark Rashifal : लंबी दूरी की यात्रा से बचें, जल्दबाजी में न करें गलती, कर्क राशि के जातकों आज रहना सावधान

Aaj Ka Kark Rashifal : लंबी दूरी की यात्रा से बचें, जल्दबाजी में न करें गलती, कर्क राशि के जातकों आज रहना सावधान


Aaj Ka Kark Rashifal 26 October 2026 (कर्क राशिफल)/नैनीताल. कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 सोमवार का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और वज्र योग का निर्माण होगा. बव करण का प्रभाव भी बना रहेगा. आज चंद्रदेव मेष राशि में विराजमान रहेंगे, जिसका प्रभाव कर्क राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र, पारिवारिक जीवन और मानसिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है. लोकल 18 से उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहेगा. इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. कर्क राशि के जातकों को आज लंबी दूरी की यात्रा टालने की सलाह दी जाती है. अगर यात्रा करना जरूरी हो, तो स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. अपने आसपास की परिस्थितियों के प्रति सतर्क रहें.

वज्र योग में संभलकर उठाएं कदम

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज बनने वाले वज्र योग के कारण कर्क राशि के जातकों को अपने कार्यों में धैर्य और विवेक बनाए रखने का संकेत देता है. आज दिन की शुरुआत में कुछ काम अपेक्षा के अनुरूप पूरे नहीं हो पाएंगे, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है. समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियों को संभाला जा सकता है. आज के दिन किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में भावनाओं के बजाय व्यावहारिक सोच को प्राथमिकता दें. चंद्रदेव के मेष राशि में रहने से कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी के कहने पर जल्दबाजी में निवेश न करें. आज दिन का बेहतर उपयोग योजना बनाने, पुराने कार्यों को व्यवस्थित करने और अधूरे काम पूरे करने में किया जा सकता है.

रिश्तों में बढ़ सकती है नजदीकी

कर्क राशि के प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है. आज पार्टनर के साथ किसी छोटी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है. ऐसे में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना और बातचीत के जरिए समस्या सुलझाना बेहतर रहेगा. गुस्से में कोई ऐसी बात न कहें, जिससे रिश्ते में दूरी बढ़ जाए. जो जातक सिंगल हैं, उन्हें आज अपने मन की बात कहने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. आज पहले सामने वाले व्यक्ति को समझने का प्रयास करें, विवाहित जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य और भावनाओं का ध्यान रखना होगा. आज परिवार से जुड़े किसी विषय पर चर्चा करते समय शांत रहना आपके रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

ऐसी रहेगा ऑफिस में दिन

कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और किसी काम को समय पर पूरा करने का दबाव भी महसूस हो सकता है. आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए आज का दिन योजनाओं की समीक्षा करने का है. आज किसी नए सौदे या बड़े निवेश को अंतिम रूप देने से पहले सभी जरूरी पहलुओं की जांच करें. व्यापार में लाभ की उम्मीद रखते हुए जोखिमों को नजरअंदाज न करें. लेन-देन के मामलों में पारदर्शिता बनाए रखें और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, धैर्य और सही रणनीति से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

छात्रों के लिए कैसा दिन

कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और अनुशासन पर ध्यान देने का है. आज पढ़ाई के दौरान मन भटक सकता है, इसलिए जरूरी विषयों की प्राथमिकता तय करके अध्ययन करें. परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को रिवीजन पर अधिक ध्यान देना चाहिए. आज किसी कठिन विषय को समझने में परेशानी हो तो शिक्षकों या सहपाठियों की मदद लेने में संकोच न करें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा. मोबाइल और सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय बिताने से बचें. नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना आपके लिए उपयोगी रहेगा.

महिलाओं के ऐसा दिन

कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज अपने स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. आज घर और कार्यस्थल की जिम्मेदारियों के बीच खुद को नजरअंदाज न करें. थकान महसूस होने पर पर्याप्त आराम करें और खानपान का ध्यान रखें. आज परिवार में किसी विषय को लेकर चर्चा हो सकती है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना और सभी की बात सुनना बेहतर रहेगा. आज नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना होगा, जबकि घरेलू महिलाओं को अपने लिए भी थोड़ा समय निकालना चाहिए. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर उसे नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें.

दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व में है. कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. आज का शुभ अंक 8 है और शुभ रंग सफेद है.

उपाय : पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना करना शुभ रहेगा. आज के दिन किसी शिव मंदिर में दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक करना शुभ रहेगा.



Source link