Last Updated:
BJP Leader Fortuner Stolen : प्रयागराज में एक लंगड़ा चोर ने भाजपा नेता की फॉरच्यूनर गाड़ी चोरी कर फरार हो गया. उसने महज 50 सेकेंड में फॉरच्यूनर स्टार्ट कर बड़े आराम से निकल गया. चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस अब चोर की तलाश में जुट गई है.
लंगड़ा चोर नेता जी का गाड़ी उड़ा ले गया.
Prayagraj News: प्रयागराज के कैंट थाना इलाके में भाजपा नेता की 50 लाख की फॉर्च्यूनर गाड़ी की चोरी कर ली गई है. शातिर पैर से लंगड़ा था. उसने महज 50 सेकेंड में चोरी की घटना को अंजाम दिया. पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता पीयूष जायसवाल ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी की जांच कर शातिर की तलाश में जुट गई है.
पीयूष जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वे ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं. साथ ही कारोबारी भी है. 22 अक्टूबर की रात उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर राजापुर में स्थित एक होटल के पास खड़ी की थी. 23 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे वह कार लेने पहुंचे तो गाड़ी गायब थी. इसी दौरान उनकी नजर पास में लगे सीसीटीवी पर गई. जब कैमरे को खंगाला गया तो उसने फॉर्चूनर ले जाते हुए चोर दिखाई दिया. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दिया.
सफेद रंग का गमछा सिर पर बांधकर पहुंचा चोर
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की. इसमें फॉरच्यूनर गाड़ी चोरी करते हुए शातिर देखा गया. चोर सिर पर सफेद रंग का गमछा बांधे था. उसने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी. हाथ में काले रंग का एक झोला भी है. वह सामने से लंगड़ाते हुए आता है. गाड़ी के पास पहुंचते ही झुक कर कुछ करने लगता है. कुछ सेकेंड बाद वह गाड़ी का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करता है. इसके कुछ ही सेकेंड बाद गाड़ी स्टार्ट हो जाती है और वह उसे बड़े आराम से लेकर निकल जाता है.
ड्राइवर पर जताया शक
पीयूष ने पुलिस को बताया है कि उसकी गाड़ी चोरी में ड्राइवर पर संदेह है. उसे उन्होंने कुछ दिन पहले ही काम पर रखा था. इस दौरान उसने बिना बताए एक दो बार गाड़ी लेकर कही गया था. उसके बाद चाबी भी अपने साथ लेकर चला गया था. उसका नाम माया शंकर है. वह कुछ दिन गाड़ी चलाकर मुंबई निकल गया. उसने अपनी जगह दूसरा चालक लेकर आया था. उन्हें शक आशंका है कि माया शंकर ने दूसरी चाबी बनवा ली होगी. वही, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे शातिर को खोजा जा रहा है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.