10000 करोड़ का नुकसान… दिवाली-छठ के बाजार में बाधा न बने कांग्रेस, रामलीला मैदान में राहुल की रैली पर हमला


होमताजा खबरदेश

10000 करोड़ का नुकसान… रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली पर NDA का हमला

Last Updated:

Ramlila Maidan Rally: धनतेरस, दिवाली और छठ के त्योहारी सीजन में दिल्ली के बाजारों की रौनक और कारोबारियों के हितों का हवाला देते हुए एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली पर कड़ा ऐतराज जताया है. दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को तुरंत टालने की मांग करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने चेतावनी दी है.

Top Deals Inside

10000 करोड़ का नुकसान... रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली पर NDA का हमलाZoom

राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में एक नवंबर को रैली करने का ऐलान किया है. (फाइल फोटो)

Ramlila Maidan Rally: बिहार में एनडीए के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को टालने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे किसी को फायदा नहीं होगा बल्कि नुकसान ही होने वाला है, इसीलिए इसको टाल देना चाहिए.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने भी राहुल गांधी से रैली स्थगित करने का अनुरोध किया है. यह मांग दिल्ली के हजारों व्यापारियों, दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों के हितों को ध्यान में रखते हुए की गई है.

संजय सरावगी ने कहा कि दिवाली, धनतेरस और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान व्यापारियों को कारोबार से काफी उम्मीदें रहती हैं. सालभर के खर्चों की भरपाई और आजीविका चलाने के लिए यह समय उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस दौरान देशभर से लोग खरीदारी करने दिल्ली पहुंचते हैं. ऐसे में रैली आयोजित होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं और कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

उन्होंने कहा कि रैलियां जनता के हितों को ध्यान में रखकर आयोजित की जाती हैं लेकिन कांग्रेस की प्रस्तावित रैली से व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका है. इस रैली से कोई विशेष लाभ नहीं होने वाला है जबकि व्यापारियों को करीब 10 हजार करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है. इसलिए कांग्रेस को जल्द से जल्द रैली स्थगित करने का फैसला लेना चाहिए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक नवंबर की तारीख जानबूझकर चुनी है, जबकि इसी दिन वर्ष 1984 में सिख समुदाय के खिलाफ हिंसा हुई थी. उन्होंने कहा कि उस दौर में दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में हजारों सिखों की हत्या हुई थी. ऐसे दिन रामलीला मैदान में रैली आयोजित करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है.

वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने अतीत की गलतियों के लिए प्रायश्चित करना चाहिए और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग (सीईसी) को लेकर लगातार सवाल उठा रही है लेकिन इससे पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है.

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की उदासीनता के कारण कांग्रेस परेशान है और जनता भी पार्टी को नकार रही है. यदि कांग्रेस अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाना चाहती है, तो उसे अनावश्यक मुद्दों पर शोर मचाने के बजाय अपनी गलतियों को सुधारने और जनता का विश्वास जीतने पर ध्यान देना चाहिए.



Source link