‘हम हिंदू हैं, यहां तलाक शब्द नहीं’, कोमल संग अफेयर पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, सुनीता के आरोपों पर कही दो टूक

‘हम हिंदू हैं, यहां तलाक शब्द नहीं’, कोमल संग अफेयर पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, सुनीता के आरोपों पर कही दो टूक


Last Updated:

Govinda Breaks Silence On Divorce Rumours: गोविंदा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा सरेआम उनपर कई आरोप लगा चुकी हैं. अब गोविंदा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनीता से तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया है. वो कहते हैं कि वो लोग हिंदू हैं और हिंदू में तलाक शब्द ही नहीं होता है.

Zoom

गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया है.

नई दिल्ली. गोविंदा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं. एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा आए दिन उनपर आरोप लगाती रहती हैं. सुनीता आहूजा पति गोविंदा पर कई बार एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं. सुनीता ने हाल ही में गोविंदा पर आरोप लगाया था कि उनका को-स्टार कोमल रानी संग अफेयर चल रहा है. अब ‘हीरो नंबर 1’ ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पत्नी के आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है.

गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर खबरों में हैं. इस फिल्म में वो कोमल रानी के साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए गोविंदा को कई बार कोमल रानी के साथ देखा गया. दोनों गणपति उत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन के लिए साथ पहुंचे थे. अब एबीपी के साथ बात करते हुए गोविंदा ने अपने रिलेशनशिप रूमर्स और पत्नी सुनीता से तलाक के बारे में खुलकर बात की.

गोविंदा ने पत्नी सुनीता को बताया अपना पहला प्यार

गोविंदा ने एबीपी न्यूज के साथ बात करते हुए कहा कि सुनीता जो भी कर रही हैं वो अपने बच्चों के लिए कर रही हैं. एक्टर ने पत्नी को अपना पहला प्यार बताते हुए कहा कि कोई तीसरा शख्स उन्हें भड़का रहा है लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. गोविंदा कई बार अपने इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि कोई और उनकी पत्नी को भड़का रहा है.

गोविंदा ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा ने कहा कि सारी बातों का पता समय के साथ ही चलता है. वो कहते हैं, ‘कभी कभी कुछ चीजें इस वजह से सामने नहीं आती हैं क्योंकि इंसान को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी. लेकिन सच ऐसा कि मैंने 8-9 साल पहले एक शख्स को बताया था कि मेरे साथ ऐसा होगा. मुझे ऐसे दौर से गुजरना पड़ेगा जिसका असर हम सबपर पड़ेगा. अगर किसी ने ऐसा लिखा है तो ऐसा होगा और ऐसा लिखने वाला कोई आम इंसान नहीं है’.

पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की खबरों पर गोविंदा ने दो टूक कही. वो कहते हैं कि वो लोग हिंदू हैं और हिंदू लोगों में तलाक शब्द नहीं है. बाकी जरूरी चीजें हमारे सिस्टम पहले से ही हैं.



Source link