‘हम दिल से माफी मांगते हैं’, शिल्पा राव का शो बीच में रोका तो खूब हुई किरकिरी, अब आयोजकों ने दी सफाई

‘हम दिल से माफी मांगते हैं’, शिल्पा राव का शो बीच में रोका तो खूब हुई किरकिरी, अब आयोजकों ने दी सफाई


Last Updated:

मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के दौरान सिंगर शिल्पा राव का माइक और साउंड बीच में ही बंद कर दिया गया था. बढ़ते विवाद के बाद अब आयोजकों ने इस घटना पर माफी मांग ली है और सफाई दी है.

Zoom

बॉलीवुड में ‘चलेया’, ‘तेरे हवाले’ और ‘बेशरम रंग’ जैसे सुपरहिट गाने दे चुकीं सिंगर शिल्पा राव के साथ मुंबई में एक कार्यक्रम में अपमानजनक घटना देखने को मिली. नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं गायिका की परफॉर्मेंस के बीच में उनका माइक, साउंड बंद कर दिया गया. इस घटना के बारे में सिंगर ने सोशल मीडिया पर बताया और उन्हें इंडस्ट्री का सपोर्ट भी मिला. अब इस पूरी घटना पर ऑर्गेनाइजर का बयान सामने आया है. उन्होंने माफी भी मांगी है.

शनिवार को शिल्पा राव मुंबई में ‘बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट’ के 10वें संस्करण में परफॉर्म करने पहुंची थीं. दूसरी परफॉर्मेंस में देरी हो रही थी तो आयोजकों ने उनका माइक, लाइट और साउंड बंद कर दिया. सिंगर ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में बताया था कि जहां ऑडियंस लगातार उनका नाम पुकार रहे थे और दूसरी तरफ उनके साथ ऐसा अपमानजनक बर्ताव हुआ. जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. इस घटना के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी सिंगर का सपोर्ट किया था और आयोजकों को खूब लताड़ लगाई थी.

शिल्पा राव संग हुए विवाद पर आयोजकों ने तोड़ी चुप्पी
बढ़ते विवाद के बीच कार्यक्रम के आयोजकों ने शिल्पा राव से माफी मांगी है. उन्होंने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए कहा, “हमें इस घटना के लिए खेद है. बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट (बीएमपी) में हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि आर्टिस्ट और फैंस दोनों को ही बेस्ट लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट देखने और सुनने का अनुभव मिले. शिल्पा राव की परफॉर्मेंस अचानक समाप्त किए जाने के मामले पर अपनी बात रखना चाहते हैं. सबसे पहले, हम शिल्पा राव का बेहद सम्मान करते हैं.”

आयोजकों ने दी सफाई
आयोजकों ने कहा, “बड़े संगीत समारोहों का आयोजन करना काफी कठन होता है. सख्त तैयारियां करने के बावजूद पहले की प्रस्तुतियों में देरी का असर आगे के कार्यक्रमों पर भी पड़ता है. हमारे समारोह स्थानीय प्रशासन के कड़े दिशा-निर्देशों और आयोजन स्थल पर कार्यक्रम समाप्त करने के तय समय के नियमों के तहत होते हैं. इसके कारण दुर्भाग्यवश शिल्पा राव की प्रस्तुति समय से पहले समाप्त करनी पड़ी.”

आयोजकों ने मांगी शिल्पा राव से माफी
बयान में कहा गया, “हालांकि, ये परिस्थितियां पूरी तरह हमारे नियंत्रण से बाहर थीं लेकिन हमें इस बात का खेद है कि हम उनकी पूरी प्रस्तुति दर्शकों के सामने पेश नहीं कर सके.”



Source link