‘हमारा परिवार परेशान है’, दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका का जताया आभार

‘हमारा परिवार परेशान है’, दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका का जताया आभार


Last Updated:

Daler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने पिता को लेकर हुए विवाद पर अपनी राय रखी. वो कहते हैं कि उनका परिवार परेशान है और वो लोग बतौर परिवार एकजुट होकर इस समस्या का सामना कर रहे हैं. गुरदीप मेहंदी ने पिता का सपोर्ट करने के लिए चाचा मीका सिंह का आभार भी जताया.

Zoom

दलेर मेहंदी के बेटे ने पहली बार पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम gurdeepmehndi)

नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी बीते दिनों विवादों में घिरे हुए थे. उत्तराखंड में आयोजित एक इवेंट के दौरान दलेर मेहंदी परफॉर्म करने पहुंचे थे लेकिन वो मंच पर लड़खड़ाने लगे और सही से गाना नहीं गा पाए. मंत्री सुबोध उनियाल ने स्टेज पर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ और सिंगर विवादों में घिर गए. धीरे-धीरे मामले ने तूल पकड़ी और सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी ट्रोल होने लगे. वहीं कुछ लोगों ने मंत्री सुबोध उनियाल के लहजे पर भी सवाल खड़े किये.

जैसे ही इवेंट से दलेर मेहंदी का वीडियो वायरल हुआ वैसे ही इंडस्ट्री से उनके सपोर्ट में लोग आए. सबसे पहले दिग्गज सिंगर के भाई मीका सिंह ने वीडियो बनाकर अपने बड़े भाई का सपोर्ट किया. मीका सिंह ने कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं और पिछले 2 सालों से वो बीमार चल रहे हैं. बीमारी की वजह से वो स्टेज पर गाना नहीं गा पा रहे थे. मीका सिंह ने अपने वीडियो में कहा था कि मंत्री साहब नाराज थे तो उन्हें अपनी बात कहना का पूरा हक है लेकिन जिस रवैये के साथ वो पेश आए वो गलत था.

मीका सिंह के बाद कई सितारों ने किया था दलेर मेहंदी का सपोर्ट

दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी

गुरदीप मेहंदी कहते हैं कि इस वीडियो को उनका पहला ऑफिशियल रिएक्शन समझा जाए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि जब ये पूरा विवाद हुआ तो वो देश में नहीं थे. वो विदेश में थे और वापस लौटकर उन्होंने अपने पिता से पूछा कि वो कैसे हैं. इसपर दलेर मेहंदी ने अपना रिस्पांस दिया कि वो एकदम फर्स्ट क्लास हैं.

गुरदीप मेहंदी ने चाचा मीका सिंह का जताया आभार

गुरदीप मेहंदी कहते हैं, मैंने एक इंटरव्यू में पंजाबी अंदाज में कहा कि पापा जी बिलकुल फर्स्ट क्लास हैं लेकिन मेरी बातों को पैप्स और सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया गया. हम पंजाबी लोग हैं और सबकुछ एक ही तरीके से हंसते-हंसते सहते हैं’. दलेर मेहंदी के बेटे का कहना है कि उनका परिवार परेशान है और वो एक परिवार के तौर पर इन चीजों का सामना कर रहे हैं. गुरदीप मेहंदी ने पिता दलेर मेहंदी का सपोर्ट करने के लिए चाचा मीका सिंह का आभार भी जताया.



Source link