समोसा कैसा था? क्रिकेट छोड़कर सड़क छाप बातें कर रहे हिंदी कमेंटेटर्स, सुनिए रहाणे-राजदान की बातचीत


होमखेलक्रिकेट

समोसा कैसा था? क्रिकेट छोड़ सड़क छाप बातें कर रहे हिंदी कमेंटेटर्स, हुए ट्रोल

Last Updated:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे टी20 मैच में कमेंट्री के दौरान अजिंक्य रहाणे और विवेक राजदान के बीच समोसे को लेकर जो चर्चा हुई थी, उसके कारण वे ट्रोल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर हिंदी कमेंट्री पर यह आरोप लग रहा है कि क्रिकेट को छोड़कर यहां इधर-उधर की बातों पर ज्यादा चर्चा होती है.

Top Deals Inside

समोसा कैसा था? क्रिकेट छोड़ सड़क छाप बातें कर रहे हिंदी कमेंटेटर्स, हुए ट्रोलZoom

हिंदी कमेंट्री में अश्विन, अजिंक्य रहाणे और विवेक राजदान (फोटो- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क वीडियो ग्रैब)

नई दिल्ली: हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे ने कमेंट्री में अपनी दूसरी पारी शुरू की है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज में रहाणे कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं, लेकिन दूसरे मैच के दौरान विवेक राजदान के साथ कमेंट्री के समय समोसे पर हुई उनकी चर्चा को लेकर वे बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. यह घटना हिंदी कमेंट्री की है. समोसे पर चर्चा की वजह से यह कहा जा रहा है कि हिंदी कमेंट्री में क्रिकेट के अलावा अन्य फालतू चीजों पर ज्यादा चर्चा होती है.

दरसअल, हुआ यह कि ऑन-एयर बातचीत के दौरान विवेक राजदान ने अपने समोसे के प्रेम का जिक्र करते हुए कहा, “दिल्ली वाला हूं और जहां समोसा हो और मैं वहां न पहुंचूं, ऐसा हो नहीं सकता.” उन्होंने आगे बताया कि वे अनजाने में उस हॉल में समोसों की खुशबू सूंघकर खिंचे चले आए थे. उन्होंने कहा, “मुझे पता नहीं था, शो चल रहा था. मैं तो ऐसे ही कैजुअली अंदर घुस गया. मैंने कहा, शायद आप लोग ब्रेक पर हों. वह समोसे की खुशबू मुझे वहां खींच लाई. क्या करूं? कंट्रोल नहीं होता है.”

विवेक राजदान ने रहाणे से भी किया समोसे को लेकर सवाल

समोसे पर अपनी पसंद बताने के बाद विवेक राजदान ने रहाणे से पूछा कि एक क्रिकेटर के तौर पर अपने एक्टिव प्लेइंग करियर में आपको समोसे और पकौड़े खाने का ज्यादा मौका नहीं मिला होगा. इस पर रहाणे ने जवाब देते हुए कहा, “इन चीजों से बहुत साल दूर रहा हूं. बचपन में घर पर समोसे खाए थे. बचपन में वीकेंड पर पापा के साथ बाजार जाकर घर के लिए समोसे और पकौड़े लाया करता था.”ब

दूसरे टी20 में भारत को 4 विकेट से मिली जीत

वहीं, दूसरे टी20 की बात करें तो भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की. मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स की फिफ्टी से 180 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने नमन धीर, तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी की जबरदस्त खेल से 1 गेंद पहले 181 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई.





Source link