Last Updated:
राजस्थान के पाली जिले के करमावास पट्टा गांव से इस वक्त की सबसे बड़ी और तनावपूर्ण खबर सामने आ रही है. सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित होते ही हार से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा. हद तो तब हो गई जब कुछ लोगों ने पोलिंग पार्टी को ही एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ पर लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ा. कड़ी मशक्कत के बाद पोलिंग पार्टी को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला.
पाली. राजस्थान के पंचायत चुनाव के दौरान सोजत क्षेत्र के करमावास पट्टा गांव में सरपंच चुनाव के बाद जमकर बवाल हुआ. चुनाव में हार के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए पोलिंग पार्टी को एक कमरे में बंद कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए.
विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा. इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए पोलिंग पार्टी को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन नजर रखे हुए है.
पोलिंग पार्टी को बंद करने पर हड़कंप
करमावास पट्टा में सरपंच चुनाव के बाद विरोध शुरू हुआ. आक्रोशित लोगों ने पोलिंग पार्टी को कमरे में बंद कर दिया. पोलिंग पार्टी को रोके जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ. पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने की कोशिश की. विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा.
कड़ी मशक्कत के बाद पोलिंग पार्टी को निकाला
गांव में हंगामे के बीच पुलिस ने काफी मशक्कत की. इसके बाद पोलिंग पार्टी को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला गया. घटना के दौरान गांव में तनाव का माहौल बना रहा. प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी हुई है.
प्रतिनिधिमंडल ने RO को दी जानकारी
घटनाक्रम के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने रिटर्निंग ऑफिसर (RO) भागीरथ चौधरी से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी दी. करमावास पट्टा में चुनाव के बाद हुए इस विवाद को लेकर प्रशासन सतर्क है. गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है.