बीच में रोका गया शिल्पा राव का मुंबई शो, बंद किया गया माइक, 15 मिनट तक मंच पर इंतजार करती रहीं सिंगर

बीच में रोका गया शिल्पा राव का मुंबई शो, बंद किया गया माइक, 15 मिनट तक मंच पर इंतजार करती रहीं सिंगर


Last Updated:

शिल्पा राव बीते शनिवार, 24 अक्टूबर को मुंबई में एक शो में परफॉर्म कर रही थीं जिस दौरान उनका माइक बीच में ही बंद कर दिया गया था. शिल्पा करीबन 15-20 मिनट तक स्टेज पर मौजूद रहकर लाइट्स और माइक ऑन होने का इंतजार करती रहीं लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इस घटना से आहत सिंगर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है. वो लिखती हैं कि उनका दिल टूट गया लेकिन वो वापस आएंगी.

Zoom

शिल्पा राव का मुंबई शो बीच में ही रोक दिया गया था.

नई दिल्ली.  शिल्पा राव बीते शनिवार को मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट में परफॉर्म कर रही थीं जिस दौरान उनका शो बीच में ही रोक दिया गया था. बीच शो सिंगर का माइक ऑफ कर दिया गया और उनके स्टेज पर रहते हुए लाइट्स भी बंद कर दी गईं. शिल्पा राव को स्टेज से उतरने से पहले ऑडियंस को बाय कहने का मौका तक नहीं दिया गया. इस पूरी घटना से आहत शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया.

शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया जिसमें वो लिखती हैं, ‘मुंबई मेरे दिल का एक टुकड़ा आज टूट गया. मुझे बहुत दुख हुआ कि हमसे कुछ बहुत खूबसूरत यूं ही छीन लिया गया. लेकिन जब म्यूजिक बंद हो गया तब भी आप रुके नहीं. म्यूजिक बंद होने के बाद भी आप जैसे मेरा नाम बुला रहे थे, आपकी आवाज में जो प्यार था वो मुझे महसूस हो रहा था’.

शिल्पा राव ने लिखा इमोशनल पोस्ट

शिल्पा राव का इंस्टाग्राम पोस्ट.

शिल्पा राव ने किया वापस लौटने का वादा

सिंगर ने आगे लिखा, ‘आज रात हमारी कहानी अधूरी रह गई, लेकिन मेरा वादा है कि मैं जल्द ही वापस आऊंगी. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मुंबईवालों और हमेशा करती रहूंगी’. बताया जा रहा है कि दीपक चौधरी द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस म्यूजिक प्रोजेक्ट में कई सिंगर्स ने परफॉर्म किया था. शिल्पा का सेट खत्म होने के बाद वो ऑडियंस से बात करने का इंतजार करती रहीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह करीब 15 से 20 मिनट तक स्टेज पर माइक और लाइट्स दोबारा ऑन होने का इंतजार करती रहीं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला.

न्यूज 18 इंग्लिश में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार शिल्पा राव के साथ ही कई मेल सिंगर्स ने भी शो में परफॉर्म किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा राव के साथ जो मेल सिंगर्स परफॉर्म कर रहे थे उन्हें उनका सेट पूरा करने और ऑडियंस से बात करने का पूरा मौका दिया गया, लेकिन फीमेल सिंगर को वो मौका नहीं मिला.



Source link