Last Updated:
इस हफ्ते वीकेंड का वार से सलमान खान गायब रहे. उनकी जगह इस बार रोहित शेट्टी ने शो होस्ट किया. रोहित ने शनिवार को वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले का जिक्र किया. उन्होंने यंग डीएसए और स्काउट को फटकार लगाते हुए कहा कि वो लोग यहां बिग बॉस 20 में खुदको गैंगस्टर समझ रहे हैं जबकि बाहर उन लोगों के घरों पर गोलियां चल रही हैं.
रोहित शेट्टी ने इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार होस्ट किया.
नई दिल्ली. बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आए. भाईजान ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि वो वीकेंड का वार में नजर नहीं आएंगे और रोहित उनकी जगह लेंगे. इस वीकेंड का वार में रोहित ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि उनके घरों पर गोलियां चल रही हैं और यहां बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स गैंगस्टर बनकर घूम रहे हैं. इस जिक्र के साथ ही रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के घर में हुई हलचल पर भी रिएक्ट करते हुए कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई.
रोहित शेट्टी ने स्काउट और यंग डीएसए को बुली गैंग कहकर उन्हें फटकार लगाई. डायरेक्टर ने कहा कि यंग डीएसए और स्काउट को लगता है कि उनका व्यवहार उन्हें गैंगस्टर जैसा दिखाता है. रोहित शेट्टी सख्त लहजे में कहते हैं, ‘इधर हमारे घरों में गोलियां चल रही हैं, तुम लोग क्या गैंगस्टर बनकर घूम रहे हो’.
रोहित शेट्टी ने लगाई यंग और स्काउट की क्लास
इसके बाद उन्होंने स्काउटओपी और यंग डीएसए को ‘बुली गैंग’ बताते हुए उनके व्यवहार पर सवाल उठाए. रोहित ने कहा कि शायद कंटेस्टेंट्स को ऐसा लगता है कि इस तरह का व्यवहार करने से वे गैंगस्टर जैसा कुछ नजर आएंगे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनका व्यवहार ऐसा लग रहा है जैसे 10वीं क्लास के तीन बच्चे कुछ ऐसा करने के लिए निकल पड़े हों.
रोहित शेट्टी ने की काजी तौकीर की तारीफ
रोहित शेट्टी ने काजी तौकीर की तारीफ करते हुए उन्हें काम करने का मौका भी दिया. डायरेक्टर ने नेशनल टीवी पर कहा कि वो उन्हें रोमांटिक रोल ऑफर करेंगे. रोहित कहते हैं कि अब काजी तौकीर का टाइम आ गया है. वो घर से निकलेंगे तो उन्हें बहुत काम मिलेगा. रोहित ने सबके सामने वादा किया कि वो काजी को रोल देंगे.