फिल्मों में आने से पहले ही फेमस था ये एक्टर, पान की दुकान पर लगते थे पोस्टर, गोविंदा-श्रीदेवी संग दे चुका हिट

फिल्मों में आने से पहले ही फेमस था ये एक्टर, पान की दुकान पर लगते थे पोस्टर, गोविंदा-श्रीदेवी संग दे चुका हिट


Last Updated:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर ने अपनी एक्टिंग से फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है. कभी विलेन बनकर लोगों को डराया, तो कभी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले ही एक दुकानदार को उनके सुपरस्टार बनने का भरोसा था. हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर शक्ति कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. शक्ति कपूर ने अपने करियर में ज्यादातर विलेन के ही रोल निभाए हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है. विलेन बनकर डराना हो या अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाना, उन्होंने हर अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन किया है. लेकिन उनके संघर्ष के दिनों से जुड़ा एक किस्सा बेहद खास है. शक्ति कपूर ने कपिल शर्मा के शो पर बताया कि एक दुकानदार को उनके स्टार बनने का भरोसा उस वक्त भी था, जब उन्होंने फिल्मों में कदम तक नहीं रखा था.

शक्ति कपूर ने बताया कि उनके इलाके में एक पान की दुकान थी, जहां वह अपने दोस्तों के साथ बैठा करते थे. दुकानदार ने उस समय भी उनकी एक बड़ी तस्वीर दुकान पर लगा रखी थी, जब वह अभिनेता नहीं बने थे.

शक्ति कपूर के मुताबिक, दुकानदार अक्सर उनसे कहता था कि वह मुंबई जाकर कुछ करें. उसे विश्वास था कि शक्ति एक दिन जरूर कामयाब होंगे. वह अपनी दुकान पर लगा पोस्टर दिखाकर भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्मों में काम मिलने और पहचान बनने के बाद शक्ति कपूर उस दुकानदार से मिलने पहुंचे. उन्होंने कहा कि उसकी कही बात सच हो गई है. साथ ही उन्होंने जरूरत पड़ने पर अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने का भरोसा भी दिया.

फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में क्राइम मास्टर गोगो का उनका किरदार आज भी लोगों को खूब हंसाता है. उनका मशहूर डायलॉग ‘आंखें निकाल के गोटियां खेलूंगा’ आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है.

शक्ति कपूर ने 1977 में फिल्म ‘खेल खिलाड़ी का’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. चार दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर में वह 700 से अधिक फिल्मों में नजर आए. ‘कुर्बानी’, ‘हीरो’, ‘हिम्मतवाला’, ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘जुड़वा’ उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं.

जब कभी भी फिल्म इडंस्ट्री में विलेन का जिक्र होता है तो शक्ति कपूर का नाम भी जरूर लिया जाता है. कभी खूंखार विलेन बनकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में डर पैदा किया, तो कभी अपने मजेदार अंदाज से लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया. 80 और 90 के दशक में शक्ति कपूर ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनके किरदार आज भी लोगों को याद हैं.

अपने करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें उनके डायलॉग काफी मशहूर हुए थे. जैसे गोविंदा के साथ राजा बाबू में उनका लॉग काफी पसंद किया गया था. इसी तरह श्रीदेवी के साथ चालबाज में भी उनका डायलॉग बटुकनाथ मालपानी वाला. आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link