पति की हैवानियत CCTV में कैद, पत्नी को बालों से पकड़ सड़क पर पटका – husband pulled wife hair and slam on road then beat cctv camera capture brutality

पति की हैवानियत CCTV में कैद, पत्नी को बालों से पकड़ सड़क पर पटका – husband pulled wife hair and slam on road then beat cctv camera capture brutality


Last Updated:

Ludhiana News: भारत में दहेज को अपराध की श्रेणी में रखा गया है. इसके बावजूद देश में इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पंजाब के लुधियाना से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. पति द्वारा पत्‍नी पर अत्‍याचार की दास्‍तान सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है.

Top Deals Inside

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेआम बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पति पहले पत्नी को थप्पड़ मारता है फिर बालों से पकड़कर उन्‍हें सड़क पर पटक देता है और लातों से बुरी तरह मारता है. सड़क पर हो रही इस हैवानियत और महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत घरों से बाहर निकल आए. पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और किसी तरह महिला की जान बचाई. इसके बाद उन्होंने तुरंत महिला के परिजनों को फोन कर हमले की जानकारी दी. पीड़िता ने जगतपुरी चौकी पुलिस को पूरी घटना की शिकायत देते हुए CCTV फुटेज सौंप दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि थार कार की डिमांड के बाद आरोपी अब बाइक की डिमांड कर रहा था.

पीड़िता का नाम ट्विंकल है जो अपना सैलून चलाती हैं. वहीं, आरोपी पति रितीश शर्मा मेडिकल लाइन में काम करता है. रितीश के माता-पिता नहीं हैं और वह अकेला ही रहता था. रितीश की यह पहली शादी थी, ट्विंकल की यह दूसरी शादी है. करीब 2 साल पहले ट्विंकल का अपने पहले पति से तलाक हुआ था, जिससे उनका एक 7 साल का बेटा भी है. तलाक के केस के दौरान ही उसकी मुलाकात रितीश से हुई थी. दोनों की दोस्ती हुई और पिछले साल नवंबर में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत के लिए दोनों जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में रह रहे थे.

शादी के 3 महीने बाद ही शुरू कर दी थार की मांग

आरोप है कि शादी के महज 3 महीने बाद ही रितीश ने अपने शौक पूरे करने के लिए पत्नी से थार गाड़ी की मांग शुरू कर दी. चूंकि लड़के के माता-पिता नहीं हैं, इसलिए यह कोई पारंपरिक दहेज का मामला नहीं था, बल्कि रितीश का अपना लालच था. थार को लेकर घर में रोज क्लेश होने लगा. विवाद बढ़ा तो एक बिचौलिए के जरिए समझौता करवाया गया जिससे कुछ दिन के लिए मामला शांत हो गया.

शादी के 3 महीने बाद ही रितीश के मन में लालच आ गया था.

परेशान होकर पड़ोसियों के घर गई, तो वहां भी पहुंच गया

थार की मांग बंद होने के कुछ महीने बाद ही रितीश ने बाइक मांगनी शुरू कर दी. घटना वाले दिन बाइक को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि परेशान होकर ट्विंकल खुद को बचाने के लिए पड़ोसियों के पास चली गई. लेकिन रितीश वहां भी पहुंच गया और सरेआम उसे पीटना शुरू कर दिया. सड़क पर घसीटकर मारने की यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.



Source link