पंचायत 5 से पहले आ रही विधायक जी की ‘नोटिस’, ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, अरुण गोविल का दिखा अनोखा अंदाज

पंचायत 5 से पहले आ रही विधायक जी की ‘नोटिस’, ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, अरुण गोविल का दिखा अनोखा अंदाज


Last Updated:

पंचायत में विधायक जी के रोल से घर-घर पहचान बना चुके पंकज झा बहुत जल्द फिल्म ‘नोटिस’ में नजर आने वाले हैं. उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में सामने आया है. फिल्म में रामायण फेम अरुण गोविल भी नजर आने वाले हैं. साथ ही दीपिका चिखलिया भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म ‘NOTICE’ के ट्रेलर सामने आते ही लोगों के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा होने लगी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ट्रेलर जीत रहा लोगों का दिल

नई दिल्ली. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की अगली फिल्म ‘नोटिस’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में पंचायत से घर-घर पहचान बना चुके विधायक जी यानी पंकज झा भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर में एक ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसमें करीब 150 साल पुरानी दुकान को सरकारी कार्रवाई के तहत तोड़े जाने का मुद्दा सामने आता है. ट्रेलर आते ही सुर्खियों में छा गया है.

पंचायत 5 से पहले पंकज झा की फिल्म नोटिस को लेकर फैंस के बीच चर्चा हो रही है. फाइनली फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है. इस फिल्म में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और ‘पंचायत’ फेम पंकज झा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक ऐसी पुरानी दुकान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सरकारी कार्रवाई के तहत तोड़ने की बात सामने आती है. करीब 150 साल पुरानी दुकान से जुड़ा यह मामला लोगों का ध्यान खींच रहा है. फिल्म 6 नवंबर 2026 को Waves OTT पर रिलीज होने वाली है.

150 साल पुरानी दुकान को लेकर क्या है कहानी?

फिल्म ‘NOTICE’ के ट्रेलर में एक पुरानी दुकान को हटाने की कार्रवाई दिखाई गई है. यह दुकान सिर्फ कारोबार करने की जगह नहीं, बल्कि लंबे समय से जुड़ी यादों और पहचान का हिस्सा भी है. ऐसे में जब इसे तोड़ने की नौबत आती है, तो मामला सिर्फ एक दुकान तक सीमित नहीं रहता. कहानी के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि सरकारी फैसलों का आम लोगों की जिंदगी पर क्या असर पड़ सकता है. साथ ही, अपने हक के लिए लड़ने वाले लोगों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, इसकी झलक भी ट्रेलर में देखने को मिलती है.

ट्रेलर में योगी आदित्यनाथ के सींस भी आए नजर

‘NOTICE’ के ट्रेलर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुछ सींस भी दिखाई देते हैं. इन सींस का फिल्म की कहानी से क्या संबंध है और इन्हें किस संदर्भ में शामिल किया गया है, यह फिल्म देखने के बाद ही साफ हो पाएगा.फिल्म ‘NOTICE’ 6 नवंबर 2026 को Waves OTT पर रिलीज होगी. अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है, ताकि यह देखा जा सके कि 150 साल पुरानी दुकान और सरकारी कार्रवाई से जुड़े इस मुद्दे को पर्दे पर किस तरह दिखाया गया है.

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया फिर आएंगे चर्चा में

फिल्म में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के साथ अभिनेता पंकज झा भी नजर आएंगे. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को दर्शक रामायण से पहचानते हैं, वहीं पंकज झा ‘पंचायत’ में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं. इन कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.
फिल्म का निर्देशन प्रदीप गुप्ता ने किया है और इसके निर्माता आदित्य प्रताप रघुवंशी हैं. सामाजिक मुद्दे को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में पुरानी दुकान को लेकर उठे विवाद और आम आदमी के अधिकारों से जुड़े पहलुओं को दिखाया जाएगा.



Source link