दीवाली से पहले किस्मत चमकाएंगे देवगुरु बृहस्पति! ये हैं वो लकी 4 राशियां
Last Updated:
Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को विद्या, विवेक, भाग्य, संतान सुख और तरक्की का प्रतीक माना गया है. वहीं सिंह राशि पर सूर्यदेव का आधिपत्य है. सूर्य को मान-सम्मान, आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है. देवगुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे चार राशियों को लाभ होगा.
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके राशि परिवर्तन का विशेष महत्व बताया गया है. अक्टूबर के अंतिम दिनों में देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, गुरु का यह बदलाव कुछ राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है. इसका प्रभाव शिक्षा, नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में देखने को मिल सकता है. वहीं लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं. कुछ लोगों को अपनी योग्यता साबित करने और मान-सम्मान बढ़ाने के अवसर भी मिल सकते हैं.
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु को ज्ञान, विवेक, भाग्य, संतान सुख और तरक्की का प्रतीक माना जाता है जबकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य आत्मबल और मान-सम्मान से जुड़े हैं. ऐसे में गुरु का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं, किन चार राशियों की किस्मत चमकने के संकेत हैं.
इन चार राशियों को होगा लाभ
मेष- गुरु का सिंह राशि में प्रवेश कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है. इस दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए सफलता के रास्ते खुल सकते हैं. रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई पहचान हासिल करने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा घर-परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्तों में प्रेम और सौहार्द बना रहने की संभावना है.
कर्क- इस राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. आय के नए रास्ते खुलने के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपनी बातचीत और कार्यशैली से अधिकारियों का भरोसा जीतने का अवसर मिल सकता है. व्यापारियों को नए लोगों से जुड़कर लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि धन खर्च करते समय सावधानी बरतें और निवेश से पहले सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें.
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह परिवर्तन जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने के साथ व्यक्तित्व में भी निखार देखने को मिल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों को बेहतर परिणामों के लिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा. वहीं नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है.
तुला- गुरु के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ आय बढ़ने के योग बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या बेहतर अवसर मिल सकते हैं, जिससे करियर को नई दिशा मिलेगी. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए ग्राहक, व्यावसायिक साझेदारी और मुनाफे के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं.