ट्रैक्टर चालू होते ही गुस्सा जाता है लंगूर, फिर दौड़ा-दौड़कर करता है अटैक, खौफ में जी रहे लोग

ट्रैक्टर चालू होते ही गुस्सा जाता है लंगूर, फिर दौड़ा-दौड़कर करता है अटैक, खौफ में जी रहे लोग


Last Updated:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रैक्टर की आवाज सुनते ही एक लंगूर इतना गुस्सा हो जाता है कि वह ट्रैक्टर चलाने वाले पर हमला कर देता है. यही वजह है कि अब लंगूर के डर के चलते लोग ट्रैक्टर पर डंडे के साथ बैठ रहे हैं.

Zoom

ट्रैक्टर की आवाज सुनते ही गुस्सा जाता है लंगूर. (एआई इमेज)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां में लंगूरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. लंगूरों के हमले में अबतक 15 लोग घायल हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि यह लंगूर ट्रैक्टर के चालू होते ही गुस्सा हो जाते हैं और फिर ट्रैक्टर पर बैठे शख्स पर हमला कर देते हैं. यही वजह है कि अब लोग ट्रैक्टर पर डंडा लेकर बैठते हैं. भद्दी शीर्ष गांव में लंगूरों के आतंक से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत फैली हुई है.

ग्रामीणों का दावा है कि बंदर अब तक करीब 15 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है. खासकर ट्रैक्टर लेकर गुजरने वाले लोगों को निशाना बना रहा है. ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही बंदर हमलावर होकर दौड़ पड़ता है. बंदर के आतंक की शिकायत तहसील दिवस में लिखित रूप से की जा चुकी है.

कौन-कौन हुआ घायल
ग्रामीणों के मुताबिक सूरज कुमार, नीरज कुमार, राजू रावत, अमरेश कुमार, रामसागर, दिनेश, अरविंद, पंकज, मनोज, आकाश, नागेश्वर, दीपक रावत, चंगा, अंजनी राजपूत और बदलू साहू इस लंगूर बंदर के हमले का शिकार हो चुके हैं. पूर्व प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि बंदर के आतंक की शिकायत तहसील दिवस में लिखित रूप से की जा चुकी है. लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने बंदर को पकड़वाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.



Source link