अमिताभ बच्चन ने भगवान हनुमान के आगे झुकाया सिर, KBC के मंच पर लगाए जय श्रीराम के जयकारे


Last Updated:

दिवाली के खास मौके पर अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भक्ति और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में बिग बी भगवान हनुमान के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लेते नजर आएंगे. वहीं, ‘बोलिए सिया पति रामचंद्र की… जय’ के जयकारे से KBC का मंच भी गूंज उठेगा. इस खास एपिसोड में फिल्म ‘रामायण’ के सितारे रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे भी शामिल होंगे.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

अमिताभ ने भगवान हनुमान के आगे झुकाया सिर, KBC के मंच पर लगाए जयकारे Zoom

अमिताभ के सामने पहुंचे रणबीर कपूर

 नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इस बार दिवाली का खास रंग देखने को मिलेगा. शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में बिग बी भगवान हनुमान के सामने सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आएंगे. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ ‘बोलिए सिया पति रामचंद्र की… जय’ का जयकारा भी लगाया.

दरअसल, नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के कलाकार जल्द ही KBC के मंच पर नजर आने वाले हैं. इस खास एपिसोड में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे शामिल होंगे. शो का प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें दिवाली की खुशियों के साथ रामायण से जुड़ी झलक देखने को मिल रही है.

अमिताभ बच्चन ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा

प्रोमो में रणबीर कपूर दिवाली की अहमियत बताते हुए कहते हैं कि त्योहार की खुशियां, रामायण की कहानी और अपने लोगों के साथ जश्न मनाने का मौका अपने आप में खास है. उन्होंने दर्शकों से भी KBC के साथ जुड़कर इस खास दिवाली का हिस्सा बनने की अपील की. शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने दिवाली से जुड़ी बचपन की एक दिलचस्प याद भी शेयर की. उन्होंने बताया कि उस समय अगर पड़ोसी के घर पटाखा तेज आवाज में फूटता था, तो उनके घर में उससे भी ज्यादा तेज पटाखा फोड़ने की होड़ लग जाती थी. बिग बी की यह बात सुनकर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे हंसने लगे.इस खास एपिसोड में मनोरंजन के साथ त्योहार की खुशियां और धार्मिक आस्था भी देखने को मिलेगी. भगवान हनुमान के सामने अमिताभ बच्चन का सिर झुकाना और उनके साथ मौजूद लोगों का जयकारा लगाना दर्शकों के लिए खास पल होगा.

29 और 30 अक्टूबर को आएगा दिवाली स्पेशल एपिसोड

KBC का दिवाली स्पेशल एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा. इस दौरान दर्शकों को फिल्म ‘रामायण’ के कलाकारों के साथ बातचीत और दिवाली से जुड़े कई दिलचस्प पल देखने को मिलेंगे.नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज से समर्थन मिल रहा है.

बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे. इनके अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे. यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी. इसके पहले भाग को 5 नवंबर को रिलीज करने की योजना है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में आ सकता है.



Source link