Success Story: IT की नौकरी छोड़ गोबर से बनाया स्मृति पालीवाल ने ईको फ्रेंडली बिजनेस, ऑनलाइन-ऑफलाइन खूब बिक रहे

Success Story: IT की नौकरी छोड़ गोबर से बनाया स्मृति पालीवाल ने ईको फ्रेंडली बिजनेस, ऑनलाइन-ऑफलाइन खूब बिक रहे


Last Updated:

Success Story: इंदौर की रहने वाली स्मृति पालीवाल ने गाय के गोबर से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाने का एक नया काम शुरू किया है. इस अनूठे प्रयास के जरिए वे पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का निर्माण कर रही हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं.

नमन मटके(इंदौर),

Eco Friendly Gobar Decor: इंदौर की रहने वाली स्मृति पालीवाल ने गाय के गोबर से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाने का एक नया काम शुरू किया है. इस अनूठे प्रयास के जरिए वे पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का निर्माण कर रही हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं.

उपयोगी वस्तुएं तैयार की जा रही
स्मृति पालीवाल की ओर से गोबर से कई तरह की उपयोगी वस्तुएं तैयार की जा रही हैं. इनमें मुख्य रूप से दीपक, धूपबत्ती, तोरण और फोटो फ्रेम जैसी चीजें शामिल हैं. उनकी ओर से बनाए जाने वाले ये सभी उत्पाद पूरी तरह से गोबर पर आधारित और पर्यावरण के अनुकूल हैं.

लोगों की पसंद बना यूनिक कंसेप्ट
गोबर से बनने वाले इन उत्पादों का यह यूनिक कंसेप्ट अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है. स्थानीय स्तर पर इन वस्तुओं की मांग बढ़ रही है और लोग इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं, जिससे इस कला और व्यवसाय को प्रोत्साहन मिल रहा है.

रोजगार के अवसर मिल रहे
इस नए और अनूठे काम की शुरुआत से केवल व्यवसाय ही आगे नहीं बढ़ रहा है, बल्कि इससे कई अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा है. इस कार्य के विस्तार से स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए काम के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

नौकरी छोड़ शुरू किया व्यवसाय
स्मृति पालीवाल पेशे से IT इंजीनियर हैं, वे पहले नौकरी कर 60 हजार रूपए महीना कमाती थी. वहीं, उन्होंने नौकरी छोड़ गोबर से सजावट का सामान बनाने का काम शुरू किया है. महिला कारीगरों की मदद से गोबर से सजावट का सामान बनाती हैं, और प्रकृति को बचाने का संदेश देती है. स्मृति के यह उत्पाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लोग खरीदते हैं और इन्हें काफी पसंद करते हैं.

स्टार्टअप के लिए ट्रेनिंग देते हैं
स्मृति पालीवाल ने बताया कि सभी आइटम बिना केमिकल के ईको फ्रेंडली हैं. हम इसे बतौर स्टार्टअप शुरू करने के लिए ट्रेनिंग देते हैं. गोबर से बने सभी उत्पाद टूटने या बिगड़ने के बाद खाद के रूप में उपयोग किए जाते हैं. शुरू में लोग गोबर के उपयोग को समझ नहीं पा रहे थे, लोग गोबर से दूर हो रहे थे, वहीं, हम लोगों को गोबर के उपयोग और उसकी खासियत बताकर उससे जोड़ रहे हैं.



Source link