Jio IPO : बाजार में कदम रखते ही तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी जियो प्लेटफॉर्म, रिलायंस होगी लीडर


Last Updated:

Jio IPO : जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ ने तीन दिनों तक शेयर बाजार में हलचल मचाए रखी. गिरावट के बीच जिस तरह निवेशकों का उत्साह दिखा, उससे पूरा अनुमान है कि लिस्टिंग के दिन यह आईपीओ अपने लेवल से ऊपर जाएगा. 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में कदम रखते ही जियो प्लेटफॉर्म तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी, क्योंकि उसका मार्केट कैप करीब 10.3 लाख करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

Top Deals Inside

बाजार में कदम रखते ही तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी जियो प्लेटफॉर्म Zoom

जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगा.

नई दिल्ली. जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ ने गिरते बाजार में भी निवेशकों का उत्साह बनाए रखा. तीन दिनों में रिकॉर्ड आवेदन तो मिले ही, आईपीओ के साइज से 22 गुना ज्यादा सब्सक्राइब भी हुआ है. अब इंतजार है 28 अक्टूबर का, जब जियो प्लेटफॉर्म शेयर बाजार में लिस्ट होगी. यहां भी कंपनी एक रिकॉर्ड बनाने जा रही है. बाजार में कदम रखते ही जियो प्लेटफॉर्म शेयर बाजार की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी.

जियो प्लेटफॉर्म का मार्केट कैप 10.3 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. जियो प्लेटफॉर्म के मार्केट कैप में उछाल आने के साथ ही रिलायंस समूह शेयर बाजार का सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाला बिजनेस ग्रुप बन जाएगा. जियो प्लेटफॉर्म ने 30,188 करोड़ रुपये का आईपीओ उतारा था, जो 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ है. आईपीओ के लिए 7.4 लाख करोड़ की बोली आई, जो इसके साइज के हिसाब से काफी ज्यादा है. आईपीओ में करीब 1.39 करोड़ निवेशकों ने बोली लगाई है.

भारी डिमांड ने सबको चौंकाया
जियो IPO में निवेशकों की करीब 7.40 लाख करोड़ की डिमांड ने बाजार को चौंका दिया है. बड़े संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त भरोसा, रिटेल निवेशकों का उत्साह और शेयरहोल्डर्स व कर्मचारियों की भागीदारी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड तक पहुंचा दिया. जियो ने IPO बाजार में ये कीर्तिमान ऐसे समय में कायम किए, जब शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ था. विदेशी निवेशकों की बिकवाली, महंगे कच्चे तेल और वैश्विक अनिश्चितता ने बाजार का माहौल कमजोर कर रखा था. ऐसे में जियो के IPO को मिली मांग बाजार विशेषज्ञों की उम्मीदों से भी आगे निकल गई. साथ ही सार्वजनिक बोलियों की रकम के मामले में पिछला रिकॉर्ड भी टूट गया.

बेंचमार्क से 47 हजार करोड़ ज्यादा बोली
अक्टूबर 2025 में LG Electronics India के IPO की सार्वजनिक बिडिंग में करीब 4.43 लाख करोड़ की बोलियां आई थीं. जियो की गैर-एंकर बिडिंग में यह आंकड़ा करीब 4.90 लाख करोड़ रहा. यानी पिछले बेंचमार्क से लगभग 47 हजार करोड़ या 11 फीसदी ज्यादा है. इसके अलावा जियो के एंकर निवेशकों से भी करीब 2.50 लाख करोड़ की मांग आई थी. खासकर बड़े संस्थागत निवेशकों की मांग उम्मीद से कहीं आगे निकल गई. QIB कैटेगरी में करीब 3.87 लाख करोड़ की बोलियां आईं और यह 70.55 गुना सब्सक्राइब हुई. इस कैटेगरी का कोटा शुरुआती 10 मिनट में ही भर गया था. वहीं, पूरा IPO महज 100 मिनट में सब्सक्राइब हो गया. एंकर निवेशकों में वैश्विक फंडों, बीमा कंपनियों और घरेलू म्यूचुअल फंडों की दिलचस्पी भी रही. शुरुआती रफ्तार अंतिम दिन तक बनी रही और संस्थागत मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

फ्रेश इश्यू में जारी हुए हैं शेयर
भारत के सबसे बड़े IPO की एक खासियत यह भी रही कि यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू था. यानी मौजूदा शेयरधारकों ने इसके जरिए अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची. सब्सक्रिप्शन की रफ्तार भी असाधारण रही(. पहले दिन यह 3.16 गुना, दूसरे दिन 5.57 गुना और तीसरे दिन 22.19 गुना तक पहुंच गया. एक के बाद एक कीर्तिमान बनाने के बाद अब निवेशकों की नजर शेयरों के अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 26 अक्टूबर को अलॉटमेंट तय होगा और 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग प्रस्तावित है.



Source link