Jamia Millia Islamia Online Classes Notice: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कैंपस में अचानक बदला माहौल, ऑफलाइन क्लासेस बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Jamia Millia Islamia Online Classes Notice: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कैंपस में अचानक बदला माहौल, ऑफलाइन क्लासेस बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई


Last Updated:

Jamia Millia Islamia Online Classes Notice: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में सुरक्षा कारणों से सभी कोर्सेस की क्लासेस तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन कर दी गई हैं. रजिस्ट्रार प्रो. एमडी महताब आलम रिजवी ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. नोटिस के अनुसार, अगले आदेश तक पढ़ाई ऑनलाइन मोड में ही चलेगी.

Zoom

Jamia Millia Islamia Online Classes: स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन क्लासेस का विकल्प दिया गया है

नई दिल्ली (Jamia Millia Islamia Online Classes Notice). राजधानी दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्लासेस के संचालन को लेकर बहुत बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में स्टूडेंट्स की सुरक्षा और मौजूदा माहौल को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से सभी कोर्सेस की ऑफलाइन क्लासेस स्थगित कर दी हैं. अब अगले आदेश तक विश्वविद्यालय के सभी विभागों, केंद्रों और फैकल्टी में पढ़ाई केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही कराई जाएगी.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रजिस्ट्रार प्रो. एमडी महताब आलम रिजवी ने ऑफिशियल नोटिस जारी करके इस फैसले की पुष्टि की है. प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है, जिससे स्टूडेंट्स की सुरक्षा से कोई समझौता न हो. साथ ही उनके एकेडमिक कैलेंडर और पढ़ाई में किसी भी तरह का व्यवधान भी न आए. इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्षों और शिक्षकों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं.

सुरक्षा और पढ़ाई के बीच बैलेंस

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की तरफ से जारी किए गए सर्कुलर में इस बात पर खास फोकस किया गया है कि स्टूडेंट्स की सुरक्षा विश्वविद्यालय की टॉप प्राथमिकता है. कैंपस के मौजूदा हालात और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने ऑफलाइन क्लासेस की जगह पर डिजिटल माध्यम से पढ़ाई-लिखाई जारी रखने का निर्णय लिया है. इससे स्टूडेंट्स को घर पर रहकर ही अपनी क्लासेस में हिस्सा लेने की सुविधा मिलेगी और पढ़ाई का नुकसान भी नहीं होगा.

Jamia Millia Islamia Notice: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रजिस्ट्रार ने क्लासेस के संबंध में जरूरी नोटिस जारी किया है

फैकल्टी और स्टूडेंट्स के लिए जारी गाइडलाइंस

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने सभी डिपार्टमेंट्स के डीन, हेड्स, सेंटर्स के डायरेक्टर्स और सम्मानित शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत ऑनलाइन क्लासेस के टाइमटेबल के अनुसार पढ़ाई शुरू करें. शिक्षकों से स्टूडेंट्स को जरूरी स्टडी मटीरियल और एकेडमिक सपोर्ट भी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इससे किसी भी स्टूडेंट को कोई विषय समझने में कठिनाई नहीं आएगी.

टेक्नोलॉजी टीम (FTK-CIT) को खास निर्देश

ऑनलाइन क्लासेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए जामिया के एफटीके-सेंटर फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (FTK-CIT) के एक्टिंग डायरेक्टर को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस सूचना को अपलोड करना होगा. साथ ही ऑनलाइन क्लास प्लेटफॉर्म्स के लिए जरूरी टेक्निकल इंतजाम और सिस्टम दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है.

यह आदेश कब तक प्रभावी रहेगा?

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, यह सिस्टम ‘अगले आदेश तक’ यानी परिस्थितियों के सामान्य और अनुकूल होने तक लागू रहेगा. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साफ किया है कि इस संबंध में सभी गाइडलाइंस या अपडेट्स यूनिवर्सिटी के आधिकारिक प्रशासनिक चैनलों के जरिए ही शेयर किए जाएंगे. सभी स्टूडेंट्स को केवल ऑफिशियल सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है. साथ ही नियमित तौर पर ऑनलाइन क्लासेस अटेंड करने का निर्देश भी दिया गया है.



Source link