Birth Control Pill: अब पुरुष भी रोक सकेंगे प्रेग्नेंसी! तैयार हो रही खास बर्थ कंट्रोल पिल्स, जानें कैसे करेगी काम

Birth Control Pill: अब पुरुष भी रोक सकेंगे प्रेग्नेंसी! तैयार हो रही खास बर्थ कंट्रोल पिल्स, जानें कैसे करेगी काम


Last Updated:

Birth Control Pill: प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कई बर्थ कंट्रोल पिल मार्केट में उपलब्ध है, लेकिन ये सिर्फ महिलाओं के लिए है. अभी तक मेल बर्थ कंट्रोल पिल जैसी कोई दवा नहीं तैयार की गयी है. पर जल्द ही अब पुरुषों पर भी प्रेग्रेंसी को रोकने की जिम्मेदारी होगी. साइंटिस्ट एक ऐसी दवा बना रहे हैं, जो कुछ देर के लिए स्पर्म को रोक देंगी. इस लेख में जानिए मेल बर्थ कंट्रोल कैसे काम करेगा और इसे लेने का तरीका क्या होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Birth Control Pill For Male: अब तक प्रेग्नेंसी रोकने की जिम्मेदारी काफी हद तक महिलाओं पर रही है. गर्भनिरोधक गोलियां, हार्मोनल दवाएं और दूसरे तरीकों का इस्तेमाल महिलाओं को करना पड़ता है. वहीं, पुरुषों के पास प्रेग्रेंसी रोकने के लिए कंडोम और नसबंदी जैसे सीमित विकल्प मौजूद हैं. लेकिन अब वैज्ञानिक पुरुषों के लिए एक ऐसी गर्भनिरोधक गोली तैयार कर रहे हैं, जो बिना नसबंदी के कुछ घंटों तक स्पर्म की एक्टीविटी को रोक सकती है.

अमेरिका के वेइल कॉर्नेल मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने इस गोली पर आगे शोध करने के लिए करोड़ों डॉलर की ग्रांट हासिल की है. शुरुआती अध्ययनों के मुताबिक, ये गोली लेने के करीब 30 मिनट के अंदर स्पर्म की स्पीड को प्रभावित कर सकती है और इसका असर लगभग 6 से 8 घंटे तक रह सकता है. इसके बाद पुरुषों की प्रजनन क्षमता सामान्य होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी इस गोली का इंसानों पर परीक्षण होना बाकी है और इसे बाजार में आने में कई साल लग सकते हैं.

कैसे काम करेगी पुरुषों की गर्भनिरोधक गोली?
इस गोली को विकसित करने वाले वैज्ञानिक डॉ. जोचेन बक और डॉ. लॉनी लेविन के मुताबिक, इसका काम स्पर्म में मौजूद एक खास एंजाइम को रोकना है. इस एंजाइम का नाम सॉल्यूबल एडेनिलाइल साइक्लेज (sAC) है. ये स्पर्म को तैरने और महिला के प्रजनन तंत्र में आगे बढ़ने में मदद करता है. अंडे तक पहुंचने और उसे निषेचित करने के लिए स्पर्म का सक्रिय रहना जरूरी होता है.

ऐसे में वैज्ञानिकों ने ऐसी दवा विकसित की है, जो कुछ समय के लिए इस एंजाइम को निष्क्रिय कर सकती है. इससे स्पर्म महिला के प्रजनन तंत्र में आगे बढ़ने में सक्षम नहीं हो पाते और गर्भधारण की संभावना को रोकने में मदद मिल सकती है. दवा का असर कम होने पर एंजाइम फिर से काम करने लगता है और प्रजनन क्षमता सामान्य होने की उम्मीद है.

क्या इसके कोई साइड इफेक्ट हैं?
वैज्ञानिकों के मुताबिक, जानवरों पर किए गए शुरुआती अध्ययनों में कोई स्पष्ट साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है. हालांकि, इंसानों में इसकी सुरक्षा की पुष्टि होना अभी बाकी है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस एंजाइम की भूमिका शरीर के दूसरे हिस्सों में भी हो सकती है, इसलिए इससे होने वाले नुकसान की जांच जरूरी है.

कब तक मिलेगी ये गोली?
शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि अगले दो साल से कम समय में इंसानों पर शुरुआती परीक्षण शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है. इसके लिए पहले जानवरों पर सुरक्षा से जुड़े और परीक्षण किए जाएंगे. इसके बाद इंसानों में इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता जांची जाएगी. कपल्स पर यह पता लगाने के लिए भी अध्ययन करना होगा कि गोली वास्तव में गर्भधारण रोकने में कितनी कारगर है.फिलहाल यह गोली प्रयोग के चरण में है, बाजार में उपलब्ध नहीं है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link