भरतपुर की गलियों में बिखरा स्वाद का खजाना,ये 6 स्ट्रीट फूड कर देंगे दिल खुश
Last Updated:
Bharatpur Street Food: भरतपुर घूमने जाएं तो यहां के 6 मशहूर स्ट्रीट फूड का स्वाद चखना न भूलें. कढ़ी कचौड़ी, पनीर टिक्का, सोया चाप, दाल पापड़, कांजी बड़े और गुड़ वाली चटनी के साथ मिलने वाले आलू भल्ले यहां के जायके को बनाते हैं खास.
राजस्थान के भरतपुर शहर की पहचान यहां के ऐतिहासिक किलों, मंदिरों और पर्यटन स्थलों के साथ-साथ लजीज खानपान से भी है. यहां की गलियों और बाजारों में मिलने वाले स्ट्रीट फूड का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चटपटी चाट तक भरतपुर में खाने के शौकीनों के लिए कई खास विकल्प मौजूद हैं. आइए जानते हैं शहर के ऐसे छह मशहूर पकवानों के बारे में जिनका स्वाद चखना लोग पसंद करते हैं.
भरतपुर में सुबह के नाश्ते की बात हो और कढ़ी कचौड़ी का जिक्र न हो ऐसा मुश्किल है. गरमा-गरम कचौड़ी के साथ खट्टी-चटपटी कढ़ी का स्वाद लोगों को खूब आकर्षित करता है. सुबह बाजारों में नाश्ता करने पहुंचने वाले लोगों के बीच यह पसंदीदा व्यंजन में से एक है.
भरतपुर के स्ट्रीट फूड में तंदूरी पनीर टिक्का भी खास जगह रखता है, मसालों में लिपटे पनीर के टुकड़ों को तंदूर में पकाकर तैयार किया जाता है. इसका धुएंदार स्वाद, खुशबू और चटनी के साथ मिलने वाला जायका युवाओं से लेकर परिवारों तक को पसंद आता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शास्त्री पार्क के पास मिलने वाली स्पेशल सोया चाप भी खाने के शौकीनों के बीच चर्चा में रहती है. मसालेदार ग्रेवी या तंदूरी अंदाज में तैयार सोया चाप का स्वाद लोगों को लुभाता है. खासतौर पर शाम के समय चटपटा और कुछ अलग खाने के शौकीन यहां पहुंचते हैं.
लक्ष्मण मंदिर के पास मिलने वाला दाल पापड़ भी भरतपुर के चटपटे स्वादों में शामिल है. दाल और मसालों से तैयार इस व्यंजन का जायका लोगों को आकर्षित करता है. स्थानीय बाजारों में घूमने वाले लोग इसके स्वाद का आनंद लेना पसंद करते हैं.
बिजलीघर चौराहे पर मिलने वाले कांजी बड़े भरतपुर के पारंपरिक चटपटे स्वादों में अपनी अलग पहचान रखते हैं. खट्टे पानी में डूबे नरम बड़े और मसालों का मेल इनके स्वाद को खास बनाता है. यही वजह है कि भरतपुर के स्ट्रीट फूड की चर्चा इन पकवानों के बिना अधूरी लगती है.
इसके बाद आता है.आलू से बनी हुई स्पेशल आलू टिक्की जिसको यहां की स्थानीय भाषा में भल्ला भी कहा जाता है, यह खाने में स्वादिष्ट और लाजवाब होती है. इसे स्पेशल चटनी और गुड वाली चटनी के साथ दिया जाता है. जो खाने में कभी स्वादिष्ट और लाजवाब होता है.जिसे हर व्यक्ति खाना पसंद करता है.