Airforce Planes Collision: Two Plane Collides Piolets death| Plane Crash| दो एयरफोर्स प्लेन की टक्कर 4 पायलटों की मौत फिलीपींस की सेना सदमे में

Airforce Planes Collision: Two Plane Collides Piolets death| Plane Crash| दो एयरफोर्स प्लेन की टक्कर 4 पायलटों की मौत फिलीपींस की सेना सदमे में


Last Updated:

23 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 3.51 बजे फिलिपीन एयर फोर्स के दो ट्रेनर एयरक्राफ्ट आपस में टकरा गए और 4 पायलटों की मौत हो गई. ये फिलीपींस के लिए एक दुखद दिन बन गया.

Zoom

दो प्लेन टकराए, पायलटों की मौत. (रॉयटर्स)

Aircraft collision killed 4 piolets: फिलीपींस की वायुसेना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना के दो विमान आपस में टकरा गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए. इस हादसे में दोनों विमानों में सवार सभी चार पायलटों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने 23 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी. हादसे के बाद फिलीपींस की सैन्य तैयारियों और वायुसेना के विमानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक दोनों विमान 22 अक्टूबर दोपहर कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे. इसी दौरान वे आपस में टकरा गए और नीचे गिर पड़े. हादसा राजधानी मनीला के दक्षिण में स्थित बाटांगास प्रांत के लीपा शहर में फर्नांडो एयर बेस पर हुआ. अधिकारियों ने इसकी विस्तृत वजह का खुलासा नहीं किया. हालांकि, घटना की जानकारी रखने वाले दो अधिकारियों के मुताबिक दोनों विमान उड़ान के दौरान ही एक-दूसरे से टकरा गए थे.

SF-260 मॉडल के विमानों की टक्कर 

दुर्घटनाग्रस्त विमान SF-260 मॉडल के थे, जिन्हें फिलीपींस ने इटली से खरीदा था. इनमें दो लोगों के बैठने की जगह होती है. एक विमान सैन्य कर्मियों के बैरक के पास गिरा. हालांकि जमीन पर मौजूद किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है. हादसे के बाद फिलीपींस की वायुसेना ने अपने पास मौजूद बाकी SF-260 विमानों की उड़ान पर अस्थायी रोक लगा दी है. दुर्घटना की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई.

फिलीपींस के लिए बड़ा नुकसान

यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब फिलीपींस की सेना पहले से ही आर्थिक संसाधनों की कमी का सामना कर रही है. देश लंबे समय से अपनी वायुसेना, नौसेना और थलसेना को आधुनिक बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सीमित बजट के कारण इन प्रयासों में मुश्किलें आती रही हैं. फिलीपींस को दशकों से कम्युनिस्ट विद्रोह और मुस्लिम अलगाववादी आंदोलनों से भी निपटना पड़ रहा है. इसके अलावा, दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ बढ़ते क्षेत्रीय विवाद ने उसकी सुरक्षा चुनौतियां और बढ़ा दी हैं. ऐसे में चार पायलटों की मौत और विमानों का नुकसान फिलीपींस की वायुसेना के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.



Source link