Last Updated:
75 Year Old Dulha 30 Year Old Dulhan Viral: 75 साल के रामसुघर को उसकी होने वाली 30 साल की दुल्हन रानी ने धोखा दे दिया है. रानी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया है. जिसके बाद से रामगुघर की तबियत खराब है. कुछ दिन पहले ही दोनों की सगाई हुई थी. सगाई का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था.
रामसुघर की बिगड़ी तबीयत.
औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया में 75 साल के राम सुघर की अचानक तबियत बिगड़ गई. रामसुघर कुछ दिन पहले 30 साल की रीना राजपूत से शादी को लेकर चर्चाओं में आए थे. मगर सगाई टूटने के बाद अब बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. राम सुघर के नाती आयुष कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रीना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
औरैया में 75 साल के राम सुघर और 30 साल की रीना राजपूत की सगाई का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है. शादी टूटने के बाद राम सुघर की तबीयत बिगड़ गई है. वह चारपाई पर लेटे नजर आ रहे हैं. राम सुघर के नाती आयुष कुमार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर रीना पर बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाया है. परिवार की ओर से भी रीना को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
1 साल से रामसुघर के संपर्क में थी रानी
दरअसल, 10 अक्टूबर को राम सुघर और रीना राजपूत की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बताया गया कि रीना पिछले करीब एक साल से राम सुघर के संपर्क में थीं. सगाई के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. हालांकि, बाद में इस रिश्ते को लेकर कहानी बदलती नजर आई. पहले राम सुघर ने शादी को नाटक बताया, फिर रीना ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसी बीच रीना अपने पति के पास लौट गईं और राम सुघर से शादी का मामला खत्म हो गया. अब शादी टूटने के बाद राम सुघर की बिगड़ी तबीयत और नाती के आरोपों ने इस पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है.
रानी बोली राधा के बहकावे में आ गई थी
बीते दिन 25 अक्टूबर को रानी ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें रानी ने 75 साल के रामसुघर से शादी करने के लिए सीधे इंकार कर दिया है. इतना ही नहीं रानी अपने पति के पास भी वापस लौट गई है. रानी ने वीडियो में बताया कि वह रामसुघर की बेटी राधा की बातों में आकर शादी के लिए तैयार हो गई. नहीं तो मुझे डुकरे से कोई मतलब नहीं था, कभी भी. जब सगाई का वीडियो वायरल हुआ तो मेरे पति ने देख लिया जिसके वाद मेरे और पति के वीच विवाद शुरू हो गया. मगर अब मैं अपने पति के पा आ गई हूं और मेरा पति भी लौट आया है.