Last Updated:
Ajab Gazab: सीधी जिले के रहने वाले छोटेलाल साकेत के द्वारा एक अजब गजब कारनामा किया जाता है. उन्होंने जानकारी देकर बताया कि पहले उनके द्वारा टू व्हीलर वाहन के पहिए को वाहन से अलग करके उसका पंचर ठीक किया जाता था. उनके द्वारा प्रयास किया गया और उन्हें सफलता प्राप्त हुई.
ओंकार प्रसाद मिश्रा(सीधी),
Puncture Repair 5-10 Minutes: सीधी जिले के रहने वाले छोटेलाल साकेत के द्वारा एक अजब गजब कारनामा किया जाता है. उन्होंने जानकारी देकर बताया कि पहले उनके द्वारा टू व्हीलर वाहन के पहिए को वाहन से अलग करके उसका पंचर ठीक किया जाता था. लेकिन उन्होंने एक तरकीब निकाली और कई प्रयास किए उन्होंने बताया कि एक दो बार जब उनके द्वारा प्रयास किया गया तो उनका प्रयास असफल रहा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करते हुए वाहन में लगे हुए पहिए का पंचर बनाने का कार्य किया और उनकी यह तरकीब काम आ गई. अपने इस अजब गजब कारनामे में उन्होंने सफलता अर्जित की जिसकी वजह से लोगों का समय बचता है और वाहन में लगे रहते ही ट्यूब वाले पहिए का पंचर ठीक कर देते हैं.
कैसे करते हैं जीवन यापन
छोटेलाल साकेत ग्राम लालीमाटी के निवासी हैं और अपने गांव में ही पंचर की दुकान खोलकर अपना जीवन यापन करते हैं. उनके द्वारा बताया गया की 15 सालों से उनकी यह दुकान संचालित है जिसकी वजह से उनका परिवार काफी खुशमय तरीके से जीवन यापन करता है और एक दिन में 1000 से लेकर ₹1200 तक की कमाई करते हैं और अपना जीवन खुशहाल तरीके से जीते हैं.
दूर-दूर से आते हैं लोग
उन्होंने बताया कि इस अजब गजब तरीके को ढूंढने में उन्हें काफी मेहनत लगी और काफी दूर-दूर से लोग वाहन के पंचर को ठीक करने के लिए आते हैं. उनके द्वारा यह भी बताया गया कि 1 घंटे का काम 5 से 10 मिनट में हो जाता है लोगों का समय बचता है और उन्हें लाभ भी दिया जाता है सस्ते दाम में भी पंचर बनाने का कार्य किया जाता है.