वीकेंड पर नैनीताल और कैंची धाम जा रहे हैं तो पढ़ें नया ट्रैफिक प्लान, शटल सेवा और रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें पूरी डिटेल

वीकेंड पर नैनीताल और कैंची धाम जा रहे हैं तो पढ़ें नया ट्रैफिक प्लान, शटल सेवा और रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें पूरी डिटेल


Last Updated:

Kainchi Dham Traffic Plan: नैनीताल और नीम करोली बाबा के कैंची धाम में वीकेंड पर उमड़ती भारी भीड़ को देखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 24 से 26 अक्टूबर तक नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है. इसके तहत भारी वाहनों, टैक्सियों और दोपहिया वाहनों पर पाबंदी रहेगी. निजी वाहनों के लिए भीमताल और भवाली में पार्किंग तथा शटल सेवा की व्यवस्था की गई है, जबकि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रानीखेत जाने वाली गाड़ियों के लिए विशेष रूट डायवर्जन किया गया है.

Zoom

वीकेंड पर नैनीताल-कैंची धाम में उमड़ी भीड़, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

Kainchi Dham Traffic Plan: वीकेंड पर नैनीताल और विश्व प्रसिद्ध नीम करोली बाबा के पावन धाम कैंची धाम में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. आस्था और सरोवर नगरी के नजारों का दीदार करने पहुंच रहे यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा पर्यटकों व स्थानीय निवासियों को घंटों लंबे जाम से बचाने के लिए नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष ट्रैफिक प्लान 24 से 26 अक्टूबर तक पूरी तरह प्रभावी रहेगा. प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के साथ-साथ निजी वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग और कैंची धाम तक पहुंचने हेतु विशेष शटल सेवा की व्यवस्था की है. इसके अतिरिक्त भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर सहित पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों पर भी वाहनों का कड़ा नियंत्रण और डायवर्जन किया गया है.

भारी वाहनों और टैक्सियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी
प्रशासन ने भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर कड़े नियम तय किए हैं. कैंची धाम की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन सुबह 3 बजे से दोपहर 11 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इन वाहनों को जिले की बाहरी सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा. इसके अलावा वीकेंड की अवधि में कैंची धाम क्षेत्र के भीतर टैक्सियों, सामान्य दुपहिया वाहनों और पीली नंबर प्लेट वाले कमर्शियल टू-व्हीलर्स की आवाजाही पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है.

निजी वाहनों के लिए पार्किंग और शटल सेवा का खाका
कैंची धाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के निजी वाहनों के सुगम प्रबंधन हेतु रूटवार पार्किंग निर्धारित की गई है:

  • भीमताल मार्ग से आने वाले वाहन: वाया भीमताल आने वाली सभी प्राइवेट गाड़ियां विकास भवन पार्किंग (भीमताल) में पार्क की जाएंगी. यहां से श्रद्धालु शटल सेवा लेकर भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचेंगे.
  • ज्योलिकोट-गेठिया-नैनीताल मार्ग से आने वाले वाहन: इस रास्ते से आने वाले पहाड़ी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. यहां से यात्री स्थानीय शटल सेवा के जरिए मंदिर परिसर तक जा सकेंगे.

बसों और फोर-व्हीलर्स के लिए रूट डायवर्जन
मैदानी और पहाड़ी जनपदों के बीच सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं:

  1. अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाली गाड़ियां लमगड़ा-धानाचूली-धारी-खुटानी बैंड होते हुए भीमताल के रास्ते आगे बढ़ेंगी.
  2. हल्द्वानी, काठगोदाम व मैदानी इलाकों से अल्मोड़ा, बागेश्वर, जागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड (भीमताल)-धारी-धानाचूली बैंड वाले मार्ग से भेजा जाएगा.
  3. काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड से डायवर्ट कर मुक्तेश्वर-रामगढ़ रोड से रवाना किया जाएगा.

स्थानीय नागरिकों की आवाजाही को विशेष राहत
पर्यटकों की भीड़ के बीच स्थानीय जनता को असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है. भीमताल, नैनीताल और ज्योलिकोट क्षेत्र के स्थानीय निवासी जो खैरना, गरमपानी अथवा बेतालघाट की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें वाया दूनीखाल-रातीघाट लिंक रोड से निर्बाध आवागमन की सुविधा दी गई है.



Source link