राजस्थान: वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो जुड़वाने का है मौका, 31 अक्टूबर तक भरें फॉर्म-6, जानें पूरी डीटेल

राजस्थान: वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो जुड़वाने का है मौका, 31 अक्टूबर तक भरें फॉर्म-6, जानें पूरी डीटेल


Last Updated:

राजस्थान की राजधानी जयपुर से लोकतंत्र को मजबूत करने वाली सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग ने 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी ईआरओ (ERO) की हाई-लेवल बैठक लेकर इस अभियान को रफ्तार देने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी नागरिक या युवा अपने मताधिकार से वंचित न रहे.

Zoom

वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं नाम. (एआई तस्वीर)

जयपुर. अगर आपकी उम्र 18 साल हो चुकी है और अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ा है, तो आपके पास वोटर बनने का मौका है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत 18-19 साल के युवाओं सहित मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूट गए पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं.

यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है. जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और पात्र नागरिकों तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

स्कूल-कॉलेजों में लगाए जाएंगे विशेष कैंप

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों (ERO) के साथ समीक्षा बैठक की.

उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में क्लस्टर कैंप आयोजित किए जाएं. इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से 18-19 साल के युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाए.

घर-घर जाकर भी भरवाए जाएंगे फॉर्म

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को अपने क्षेत्र के बीएलओ घर-घर भेजने के निर्देश दिए हैं. बीएलओ पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाएंगे और उनका ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म-6 भरवाएंगे. अभियान का उद्देश्य ऐसे सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अभी तक नहीं जुड़ा है.

ऑनलाइन ऐसे भर सकते हैं फॉर्म-6

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसकी वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ है. इसके अलावा नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन फॉर्म-6 भी भर सकते हैं.

युवाओं को मताधिकार से जोड़ने पर जोर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 18-19 साल के युवाओं सहित अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना जरूरी है. इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मताधिकार उपलब्ध कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल करने की कोशिश है.



Source link