यात्रीगण कृपया ध्यान दें! सीधी जिले से पन्ना के बीच चली ट्रेन, इन स्टेशन पर स्टॉपेज और क्या टाइमिंग

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! सीधी जिले से पन्ना के बीच चली ट्रेन, इन स्टेशन पर स्टॉपेज और क्या टाइमिंग


मध्य प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रहा है. इसमें उसे केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है. अब एमपी का सीधी जिला आजादी के बाद रेल नेटवर्क से जुड़ गया है. ललितपुर-सिंगरौली रेलखंड के तहत सतना-देवेंद्र नगर और रीवा-चुरहट के बीच नई रेल लाइन बनकर तैयार हो गई है. सीएम ने देवेंद्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

क्या रहेगा ट्रेन का टाइम
देवेंद्र नगर स्टेशन से चुरहट के बीच रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन ट्रेनों का संचालन होगा. देवेंद्र नगर से सुबह 07:00 बजे ट्रेन चलेगी और दोपहर 13:15 बजे चुरहट पहुंचेगी. वापसी में फिर यही ट्रेन से दोपहर 3 बजे चुरहट सेचलेगी, जो रात 9.25 बजे देवेंद्रनगर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
इस मेमू ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे और यह रीवा, सतना होकर जाएगी, जिससे इसमें ज्यादा यात्रियों के सफर करने की संभावना है. देवेंद्रनगर से चुरहट के बीच यह ट्रेन फुलवारी, नागौद, बरेठिया, करही, कैमा, सकरिया, बगहाई, हिनौता रामवन और तुर्की, सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन स्टेशनों पर रुकते हुए अपने अंतिम स्टेशन चुरहट पहुंचेगी.

रेल प्रोजेक्ट से होगा फायदा
इससे किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी. इससे व्यापार बढ़ेगा और लोगों को इससे काफी फायदा होने की उम्मीद है. कॉलेज जाने वाले आम लोगों के लिए इससे बेहतर ऑप्शन मिल पाएंगे. यह रेल प्रोजेक्ट पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और सतना सहित विंध्य, बुंदेलखंड के क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी.

क्या बोले सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज विंध्य और बुंदेलखंड के लिए रेलवे की नई सौगात का दिन है. यह रेल परियोजना मध्य प्रदेश को विकास के नए दौर में ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी. लगभग 541 किलोमीटर के प्रोजेक्ट से इस क्षेत्र में रेल नेटवर्क का विस्तार होगा. इसके अलावा लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी की जरूरत महसूस कर रहे क्षेत्रों को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को लगभग 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लाभ मिला है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सतना, देवेंद्र नगर, रीवा और चुरहट सहित आसपास के क्षेत्रों को इस रेल सुविधा का लाभ मिलेगा. रेल सुविधाओं के बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी. इससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. प्रदेश में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. खजुराहो और ग्वालियर जैसे स्टेशनों पर भी काम चल रहा है.



Source link