मुंबई में हड़कंप: अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर Police

मुंबई में हड़कंप: अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर Police


Last Updated:

Amitabh Bachchan Diljit Dosanjh Following Threat Mail: मुंबई के मेयर ऑफिस को मिले एक धमकी भरे ईमेल से सनसनी फैल गई है. इस ईमेल में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के आने वाले कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है .

Zoom

अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को धमकी भरा ईमेल

नई दिल्ली: हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सनसनी मच गई थी. अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी मिली है.

बताया जा रहा है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी की मेयर रितु तावड़े के दफ्तर में एक खौफनाक ईमेल आया,  जिसमें बीएमसी ऑफिस, कई स्कूलों और अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित जलसा बंगले को बम से उड़ाने की बात कही गई है .

बीएमसी मेयर दफ्तर और स्कूलों को मिली धमकी

शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बीएमसी की मेयर रितु तावड़े के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल मिला. ईमेल में दावा किया गया था कि मुंबई की मेयर के दफ्तर को दोपहर 3 बजे, मुंबई के कई स्कूलों को दोपहर 1 बजे और अमिताभ बच्चन के जलसा बंगले को 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच निशाना बनाया जाएगा. सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस एक्शन में आई और सभी जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया. मुंबई पुलिस के डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि जांच में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है और यह ईमेल एक फर्जी कॉल लग रहा है. पुलिस को शक है कि इसके पीछे केएनए ग्रुप का हाथ हो सकता है, जो पिछले कुछ महीनों से फर्जी ईमेल भेज रहा है .

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर सुरक्षा का खतरा

धमकी भरे ईमेल में दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. दिलजीत का यह कॉन्सर्ट 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होना तय है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट की परमिशन रद्द कर दी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के सीजन, सुरक्षा चिंताओं और 15 अक्टूबर को दिल्ली के स्कूलों में आए फर्जी ईमेल के बाद यह फैसला लिया गया है. उस ईमेल में भी छात्रों को दिलजीत के शो में न जाने की चेतावनी दी गई थी .

मुंबई और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर

इस नए धमकी भरे ईमेल के सामने आने के बाद मुंबई और दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस अधिकारी हर एंगल से जांच कर रहे हैं और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश जारी है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार आ रही ऐसी धमकियों ने सेलेब्स और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है .



Source link