भारत और पाक‍िस्‍तान नवंबर में दो बार क्र‍िकेट के मैदान पर टकराएंगे, राइज‍िंग एशिया कप शेड्यूल का ऐलान

भारत और पाक‍िस्‍तान नवंबर में दो बार क्र‍िकेट के मैदान पर टकराएंगे, राइज‍िंग एशिया कप शेड्यूल का ऐलान


होमखेलक्रिकेट

भारत और पाक‍िस्‍तान नवंबर में दो बार क्र‍िकेट के मैदान पर टकराएंगे

Last Updated:

Rising Asia Cup Schedule announced: नवंबर का महीना क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान पर दो बार आमने-सामने होंगी. 5 नवंबर से शुरू होने वाले अंडर-19 एशिया कप और 19 नवंबर से दोहा में होने वाले ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ में दोनों देशों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. भारत ‘ए’ को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां 22 नवंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से उसका हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा. इसके अलावा द‍िग्‍गज खिलाड़ियों के बेटे आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर भी सबकी निगाहें रहेंगी.

Zoom

भारत और पाक‍िस्‍तान की क्र‍िकेट टीमें 22 नवंबर को भ‍िड़ेंगी.

नई द‍िल्‍ली. क्रिकेट की दुनिया में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है. इस साल नवंबर का महीना क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें इस महीने एक नहीं बल्कि दो बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी. हाल में घोषित शेड्यूल के अनुसार, पहले अंडर-19 स्तर पर और फिर ‘ए’ टीमों के स्तर पर दोनों देशों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.

नवंबर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में होने जा रही है. सबसे पहले 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप 2026 का आगाज होगा, जहां दोनों देशों की युवा प्रतिभाएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी. इसके तुरंत बाद, कतर की राजधानी दोहा में 19 नवंबर से ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026’ का रोमांच शुरू होगा, जो 29 नवंबर तक चलेगा. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान अपनी ‘ए’ टीमें उतार रहे हैं, जबकि नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और हांगकांग चीन अपनी सर्वश्रेष्ठ टीमों के साथ मैदान में उतरेंगे.



Source link