बिग बॉस 20: ‘कंबल के अंदर ये सब’ वीकेंड का वार में लव और स्काउट की हरकतों पर भड़के रोहित शेट्टी, जमकर लगाई क्लास


Last Updated:

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी होस्टिंग करते दिखेंगे. नए प्रोमो में रोहित ने आसिफ खान को काजी के साथ गलत व्यवहार पर लताड़ा, वहीं लव और स्काउट की नजदीकियों पर भी तीखे सवाल उठाए हैं .

Top Deals Inside

 'कंबल के अंदर ये सब' लव और स्काउट की हरकतों पर भड़के रोहित शेट्टी, लगाई क्लासZoom

रोहित शेट्टी ने लगाई लव-स्काउट की क्लास (फोटो साभार-@jiohotstar)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार के शनिवार के एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है. इस बार वीकेंड का वार में सलमान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिखाई देंगे. मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है, उसमें एंट्री करते ही रोहित शेट्टी ने लव गिल और स्काउट के रिलेशन और बिहेवियर पर सवाल खड़े किए हैं. रोहित ने दोनों की हरकतों को गंदा बताते हुए क्लास लगाई है.

इसके अलावा उन्होंने काजी तौकीर के साथ गलत बिहेव करने को लेकर आसिफ खान को भी लताड़ा है. सोशल मीडिया पर ये प्रोमो वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है .

रोहित शेट्टी ने स्काउट-लव की लगाई क्लास

सामने आए इस नए प्रोमो में रोहित शेट्टी फुल ऑन स्वैग में नजर आ रहे हैं. वहीं उन्होंने साफ कह दिया है कि इस बार वीकेंड का वार पूरी तरह से अनस्क्रिप्टेड रहेगा और वह सिर्फ वही बात करेंगे जो पूरे हफ्ते घर के अंदर असल में हुआ है. रोहित ने सबसे पहले आसिफ खान को आड़े हाथों लेते हुए काजी के साथ उनके बुली गैंग वाले बर्ताव पर सवाल उठाए. इसके बाद रोहित ने सीधे तौर पर स्काउट और लव के रिश्ते पर बात की और उन्हें इशारों में चेतावनी दी कि वे कैमरे के सामने जो कुछ भी कर रहे हैं, वह बिल्कुल ठीक नहीं लग रहा है .

View this post on Instagram





Source link